Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नगरोटा में 1 करोड़ 79 लाख से बनेगा विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय

बाली ने भूमि पूजन कर किया कार्य का शुभारंभ

Raghubir Singh Bali, R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 17:51 IST

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही विकास को प्राथमिकता दी जाती है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस बाली की कार्यशैली और उनके विजन के चलते यहां आज उत्कृष्ट संस्थानों के साथ गांव-गांव तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। उनकी कार्यशैली और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों पर चलकर नगरोटा में आज भी केवल विकास की ही बात हो रही है। 

नगरोटा में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवन के भूमि पूजन के अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने यहां 1 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि से बनने वाले विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवन का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कहा कि जल्द इस भवन को तैयार कर क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। बाली ने कहा कि विद्युत भवन बनने से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस बाली के आदर्शों पर चलकर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में आज भी क्षेत्र को आगे ले जाने की ही बात होती है। 

उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ टांडा मेडिकल कॉलेज और राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे नामी संस्थान कार्य कर रहे हैं। वहीं गांवों के समग्र विकास के लिए भी पूरी योजना से काम किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों की राशि व्यय की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां शहरी क्षेत्रों के विकास से साथ-साथ ग्रामीण विकास पर उनका अधिक फोकस है। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले व्यक्ति को उसके घर द्वार पर हर सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए वे प्रयासरत हैं। 

बकौल बाली, नगरोटा में पर्यटन की दृष्टि से भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर आज कार्य हो रहा है। नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि से छात्रावास के निर्माण किया जाएगा इस के लिए अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के हटवास में चार करोड़ 10 लाख की लागत से स्पोर्ट्स कांफ्लेक्स निर्मित किया जाएगा ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साईंस की कक्षाएं आरंभ करने के साथ पांच करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्मित किया जाएगा ताकि प्रशिक्षुओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। 

बाली ने कहा कि नगरोटा का समग्र विकास कर इसे प्रदेश के सबसे समृद्ध विधानसभा क्षेत्र बनाने का ध्येय लेकर वे कार्य कर रहे हैं। बाली ने इस दौरान जनसमस्याओं को सुन उनका भी मौके पर निवारण किया।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा, मुख्य अभियंता अजय गौतम, अधिशासी अभियंता कमल चौधरी, उप विभागीय अधिकारी ईशानी, एसडीओ अनिल सैनी, एसडीओ तरसेम, बीडीओ लतिका, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD