Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने पन्नू की अंबेडकर विरोधी टिप्पणी की निंदा की: "एक सिख नफरत फैलाने वाला नहीं हो सकता"

हमारे गुरूओं ने नफरत और हिंसा नहीं, सरबत दा भला का पाठ पढ़ाया है : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Manwinder Singh Giaspura, Payal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 17:26 IST

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई घटिया टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि नफरत की बात करने वाला व्यक्ति सिख नहीं हो सकता है। ग्यासपुरा ने कहा कि हमारे गुरूओं ने हमें नफरत और हिंसा की बातें करना नहीं सिखाया है। 

उन्होंने हमें 'सरबत दा भला' का पाठ पढ़ाया है। इस व्यक्ति को सिख सिद्धांत के बारे में कुछ नहीं पता है। वह अकल से अंधा आदमी है। हमारे गुरु साहिबानों ने हमें जो शिक्षा दी है, गुरपतवंत पन्नू उसके एक भी पॉइंट पर खरा नहीं उतरता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अपने क्रांतिकारी विचारों से सिर्फ दलितों को नहीं बल्कि स्त्री समेत सभी लोगों को की महत्वपूर्ण संविधानिक अधिकार दिए। 

लेकिन गुरपतवंत पन्नू जैसे लोग धर्म और जाति के नाम पर आम लोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को पंजाब कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "हम गुरपतवंत पन्नू को चेतावनी देते हैं कि बाहर बैठकर भड़काऊ बाते न करो, अगर तुममें हिम्मत है तो पंजाब आओ और ये बातें कहो। 

आप नेता ने कहा कि 14 तारीख को हम बाबा साहेब के जन्मदिवस पर डंडे और झंडे के साथ पूरे राज्य में उनकी मूर्तियों की रक्षा करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।हम ऐसे लोगों की गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। ग्यासपुरा ने पन्नू को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ वरना हमारा समाज तुम्हारा वह हाल करेगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। 

उन्होंने कहा कि सिख धर्म के लोग कभी भी बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ गलत टिप्पणी नहीं करतें और किसी के खिलाफ भी इस तरह की टिप्पणी करना हमारी संस्कृति भी नहीं है। उन्होंने पंजाब के नौजवानों से भी गुरपतवंत पन्नू जैसे लोगों की बातों में न आने की अपील की और कहा कि ये लोग विदेश में बैठकर यहां के नौजवानों को गुमराह करते हैं और उन्हें हिंसा की आग में धकेल देते हैं।

 

Tags: Manwinder Singh Giaspura , Payal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD