Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. रवजोत सिंह ने नवनिर्वाचित पार्षदों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

तलवाड़ा में पार्षदों से मिलकर दी बधाई, कहा विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Karambir Singh Ghuman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तलवाड़ा/होशियारपुर , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 02, 2025, 16:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नगर परिषद तलवाड़ा के लिए आम आदमी पार्टी के निर्वाचित पार्षदों से आज मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दसूहा से विधायक करमबीर सिंह घुम्मण सहित आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ बातचीत करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में हर क्षेत्र में विकास के फैसले लिए गए हैं ताकि राज्य वासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट में पंजाब के विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत की गई है, जिसके तहत शहरों में विश्व स्तरीय सड़कें बनाने का फैसला लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और एस.ए.एस. नगर में लगभग 50 किलोमीटर अत्याधुनिक सड़कें बनेंगी, जिनकी संबंधित ठेकेदारों द्वारा 10 साल तक रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 2718 किलोमीटर योजनाबद्ध सड़कों और नए संपर्क मार्गों के निर्माण और उन्नयन के लिए 855 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। 

इसी तरह नए पुल बनाने और निर्माणाधीन पुलों को पूरा करने के लिए 155 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा घोषित रंगला पंजाब विकास योजना का जिक्र करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत हर हलके में 5 करोड़ रुपए सालाना दिए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि यह फंड सड़कों, पुलों के निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स, क्लीनिकों, अस्पतालों, स्कूलों, पानी की आपूर्ति, स्वच्छता आदि क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में किसी भी आवश्यक बुनियादी सुविधा की कमी नहीं रहेगी। विधायक करमबीर सिंह घुम्मण ने बताया कि तलवाड़ा में 3 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि सीवरेज प्रोजेक्ट का काम प्रगति पर है और जल्द ही पानी की आपूर्ति का काम भी शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों और लोगों की मांग के अनुसार क्षेत्र में हर आवश्यक विकास कार्य करवाया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र टांडा से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला, पार्षद आशु अरोड़ा, प्रदीप शरफी, जोगिंदर पाल, कलावती, अकुंश सूद, प्रिंस गिल आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Karambir Singh Ghuman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD