Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

युद्ध नशों विरुद्ध : नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं: तरुनप्रीत सिंह सौंद

नशा तस्करों को नशे का धंधा छोड़ने या पंजाब छोड़ने की चेतावनी

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Labh Singh Ugoke,T Benith, Deputy Commissioner Barnala, Barnala, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 01 Apr 2025

Last updated on: Apr 02, 2025, 13:31 IST

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए "युद्ध नशों  विरुद्ध" मुहिम के तहत आज ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने ज़िला प्रशासनिक परिसर, बरनाला के मीटिंग हॉल में जिले के सिविल, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब की युवाशक्ति को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशे के खात्मे और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए यह व्यापक अभियान निरंतर जारी रखा जाए। 

इस दौरान सभी विभागों ने अपनी गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने बताया कि जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ शपथ ली है और जिला प्रशासन द्वारा नशा छोड़ चुके युवाओं को प्रेरित कर अन्य लोगों को इस दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोग शामिल हुए। अब गांवों में नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे। सौंद ने प्रशासन को निर्देश दिए कि हर गांव और शहर में नुक्कड़ नाटक कराए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। 

उन्होंने यह भी कहा कि नशे की दलदल में फंसे लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर ज़िला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज़ आलम ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियानों और नशीले पदार्थों की बरामदगी के बारे में जानकारी दी।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले तीन वर्षों से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में मंत्रियों को अभियान के तहत विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, बरनाला द्वारा इस अभियान के तहत 391 फार्मों की जांच की गई, जिनमें से 36 फार्मों पर नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई। 3 फार्मों को सील किया गया, 2 फार्मों के लाइसेंस रद्द किए गए और 1 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा 11 फार्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

गौरतलब है कि बरनाला पुलिस ने इस अभियान के तहत 277 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 किलो पोस्त और करीब 7500 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। नशा तस्करी से जुड़े एक घर को भी ध्वस्त किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही "युद्ध नशों  विरुद्ध" मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

बरनाला जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर पुलिस का साथ देने का वचन दिया है।  सौंद ने कहा कि यदि इसी तरह लोगों का समर्थन मिलता रहा तो हम जल्द ही इस जंग को जीत लेंगे। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद को पुलिस द्वारा सलामी दी गई।

बैठक में विधायक लाभ सिंह उग्गोके, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट रामतीर्थ मन्ना , हरिंदर सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अनुप्रिता जौहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सतवंत सिंह, एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली, एसडीएम हरकंवलजीत सिंह, एसडीएम ऋषभ बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Labh Singh Ugoke , T Benith , Deputy Commissioner Barnala , Barnala , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD