Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का संकल्प पंजाब से नशा व नशा तस्करों को उखाड़ फेंकेंगे जड़ से

'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान शुरू होने के बाद बॉर्डर पार से नशे की तस्करी बिल्कुल खत्म हो गई है : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Dr SS Ahluwalia, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 19:19 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशयां विरूद्ध' की सफलता के बारे में बताया और 30 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

सोमवार को अमन अरोड़ा ने आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया और गुरदेव लखना के साथ चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। 

आम लोग भी सरकार के इस अभियान से बेहद खुश हैं और वे खुलकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा यह अभियान पूरे राज्य में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अब तक भारी मात्रा में हेरोइन, अफीम और गांजा समेत करीब 2400 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। 

वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 2721 केस दर्ज हो चुके हैं और 4592 नशा तस्करों को अब तक पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा करीब 8.5 लाख से ज्यादा नशीली दवाओं की गोलियां और 5.87 करोड़ रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। 

वहीं नशा तस्करी से जुड़े 51 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने नशे के पैसे से इन मकानों को अवैध तरीके और अवैध कब्जा कर बनाया था। इसके अलावा पुलिस एनकाउंटर में 52 तस्कर जख्मी हुए हैं। अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह संकल्प है कि वे पंजाब से नशा और नशा तस्करों को पूरी तरह खत्म कर देंगे। 

अरोड़ा ने पिछली कांग्रेस और अकाली- भाजपा सरकार की आलोचना की और तीनों पार्टियों पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तस्करों को संरक्षण दिया जिसके कारण पंजाब में बड़े पैमाने पर नशा फैला। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जितनी सख्ती पंजाब पुलिस ने की है, उसकी वजह से नशा तस्कर अपने घरों में ताले लगाकर फरार हो गए हैं। 

बहुत सारे नशा तस्कर पकड़े भी गए हैं और बहुत सारे नशा तस्कर पुलिस एनकाउंटर में जख्मी भी हुए हैं। वहीं इस मुहिम के शुरू होने के बाद से पाकिस्तान से नशा तस्करी में भारी गिरावट आई है क्योंकि पाकिस्तान के ड्रग तस्करों को यहां पर उनका ड्रग उठाने वाला ही कोई नहीं मिल रहा है और अगर कोई यह काम करता भी है तो पुलिस उसे तुरंत पकड़ लेती है, जिसकी वजह से सप्लाई चैन टूट गई है।

वहीं ड्रग डिमांड को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। सरकार और निजी अस्पतालों एवं सभी नशा मुक्ति केन्द्रों नशे से पीड़ित व्यक्तियों को अच्छे इलाज और काउंसलिंग के जरिए नशा छुड़ाया जा रहा है। इसलिए डिमांड में भी काफी कमी आई है।

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सरकार का सहयोग करने की और कहा कि हम सब मिलकर जब ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों नशे के प्रति जागरूक करेंगे तभी पंजाब से नशा जड़ से खत्म हो सकता है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Dr SS Ahluwalia , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD