हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सूची के संबंध में सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सभी जिला निर्वाचन अधिकारी व सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने—अपने स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने इस संबंध में गत दिवस हरियाणा के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 5 और 6 मार्च को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया था, जिसमें यह निर्देश दिए गए।