Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हम पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाएंगे, तस्करों का सफाया करेंगे : तरूणप्रीत सिंह सोंध

'युद्ध नशयां विरूद्ध' : अब तक 149 किलो हेरोइन, 87 किलो अफीम और 5.83 करोड़ नगद बरामद

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr S S Ahluwalia, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2025

Last updated on: Mar 29, 2025, 12:14 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशयां विरूद्ध' की सफलता के बारे में बताया और 27 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

शुक्रवार को मंत्री तरूणप्रीत सोंध ने आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया के साथ चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। मंत्री ने बताया कि 'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। आम लोग भी इस मुहिम के लिए पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

सोंध ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2022 विधानसभा चुनाव के समय पंजाब के लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हम पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म कर देंगे। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार अपने उस वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने पिछली कांग्रेस और अकाली भाजपा सरकार की आलोचना की और तीनों पार्टियों पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा यह अभियान बेहद सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अब तक 149 किलो हेरोइन, 87 किलो से ज्यादा अफीम और 5.83 करोड़ रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 2443 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 4218 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।  

इसके अलावा करीब 8 लाख से नशीली दवाओं की गोलियां और 2000 किलो से ज्यादा भुक्की, 34 किलो गांजा, 6 किलो चरस और 1.25 किलो आइस, करीब 500 नकली शराब की बोतलें, 7 किलो नशीली पाउडर और 514 इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 51 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने नशे के पैसे से इन मकानों को अवैध तरीके से बनाया था।

वहीं नशा तस्करी से जुड़ी 22 मोटरसाइकिल, 8 मोबाईल, 4 कार और 12 पिस्तौल जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 4 किलो से ज्यादा सोना, जिसमें एक हार और दो चेन शामिल है एवं 1.25 किलो चांदी भी बरामद किया गया। इसके अलावा 5689 ट्रैफिक चालन किए गए हैं।मंत्री सोंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पं

जाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई कर रही है, जिसके नतीजे आपके सामने है। उन्होंने कहा कि इस बार नशे से जुड़े किसी भी लोगों बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि या तो नशा की तस्करी छोड़ दो या पंजाब छोड़ दो, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहो।सोंध ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ सरकार और भी कई बेहतर कदम उठा रही है। 

नशे के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में 1000 से ज्यादा बैठकें आयोजित की गई हैं। सैंकड़ों गांवों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने आम लोगों से सरकार के इस मुहिम का समर्थन करने की अपील की और कहा कि नशा से जुड़े लोगों की जानकारी दें और नशे से पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराएं। इन केन्द्रों में हर तरह की व्यवस्था की गई है ताकि लोग नशा छोड़कर सामान्य जीवन में वापस आ सकें। 

उन्होंने कहा कि नशा से छुटकारा पाने के बाद सरकार उन नौजवानों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी और अगर कोई स्वरोजगार करने के इच्छुक होगा तो उसके लिए भी पंजाब सरकार मदद करेगी। मंत्री सोंध ने पंजाब के सभी पंचों- सरपंचों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी सरकार का सहयोग करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों नशा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr S S Ahluwalia , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD