युवा सेवा एवं खेल, एफ.सी.एस. एवं सी.ए., परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ए.आर.आई. एवं प्रशिक्षण मंत्री सतीश शर्मा ने श्री रणबीर मल्टी लैटरल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। सी.ई.ओ. जम्मू, डी.ई.पी.ओ. जम्मू, पिंरसिपल एस.आर.एम.एल. एच.एस.एस., शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा स्कूल में मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सौ साल से भी अधिक पुराने एस.आर.एम.एल. मॉडल स्कूल द्वारा किए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की, जिसकी स्थापना महाराजा रणबीर सिंह जी ने 1872 में की थी और यह समय की कसौटी पर खरा उतरा है, तथा इसने छात्रों की कई पीढ़ियों को पोषित किया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
मंत्री ने कहा कि शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और अच्छी स्कूली शिक्षा एक सुदृढ़, स्वस्थ एवं उत्पादक समाज की स्थापना के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत होने तथा कौशल प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया, जिससे उन्हें स्कूल खत्म करने के बाद रोजगार पाने में मदद मिलेगी।
सतीश शर्मा ने छात्रों को अंकों के बजाय कौशल पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से पारंपरिक पढ़ाई के बजाय व्यावसायिक पाठ्यक्रम चुनने को कहा। उन्होंने पिं्रसिपल एसआरएमएल को आश्वासन दिया कि वे उनके द्वारा बताई गई वास्तविक मांगों पर गौर करेंगे, जिसमें ओपन जिम का नवीनीकरण, परिवहन सुविधा आदि शामिल हैं।
मंत्री ने स्कूल प्रॉस्पेक्टस का अनावरण किया और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए रुद्राक्ष के पौधे लगाए। इस अवसर पर सीईओ जम्मू जगदीप कुमार पाधा, जिला शिक्षा योजना अधिकारी जम्मू भगवान दास शर्मा, पिं्रसिपल डॉ. किशोर शर्मा, पिं्रसिपल जीबीएस गांधी नगर आदेश बाला, पिंरसिपल जीएचएसएस शास्त्री नगर अनु भारद्वाज, पिं्रसिपल जीएचएसएस रेहारी डॉ. ज्योति प्रकाश के अलावा शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।