Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

गुरूकुल शिक्षा प्रणाली संस्कारों की है जननी और सामाजिक व्यवस्था का है आधार : डॉ. अरविंद शर्मा

युवाओं में राष्ट्रवादी विचार व अभिभावकों के प्रति सम्मान लाना है समय की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 23 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 16:13 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वैदिक शिक्षा की परम्परा के तौर पर गुरूकुल हमेशा से राष्ट्र व समाज को सशक्त बनाने वाले युवाओं को तैयार करने में अहम योगदान दे रहे हैं। आज हमें इस गुरुकुल परम्परा को पूरा मान-सम्मान देते हुए युवाओं व अभिभावकों को इसमें भागीदारी करने के लिए प्रेरित करना है।

मंत्री आज वैदिक ज्ञान योग महाविद्यालय गुरुकुलम, जुआं (सोनीपत) के 16वें वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आर्य समाज का आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। इस विचार पर चलते हुए महापुरुषों ने न केवल राष्ट्रभाव को प्राथमिकता देते हुए एकजुटता को विस्तार दिया, बल्कि वैदिक काल की गुरूकुल व्यवस्था को निरन्तर बढ़ावा देने का काम भी किया है।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भारत में गुरूकुल व्यवस्था ने निरंतर ज्ञान के सभी क्षेत्रों से विद्यार्थियों को जोड़ा है। इसी ज्ञान के बूते हमारे युवाओं ने दुनिया मे भारतीय विद्वता का झंडा लहराया है।उन्होंने कहा कि गुरूकुल शिक्षा एक युवा के अंदर संस्कार की जननी की भूमिका निभाती है। 

इसमें मानव निर्माण से लेकर संस्कृति को बचाते हुए ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को बदलते हुए आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से युवाओं को परम्परा व विज्ञान से रचनात्मक तरीके से जुडऩे का अवसर दे रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इस नीति को तेजी के साथ लागू कर रहा है, जिससे अन्य राज्यों के सामने हरियाणा मिसाल बना है।इस अवसर पर गुरुकुलम जुआं के संस्थापक संचालक आचार्य वेदनिष्ठ, स्वामी धर्मदेव, स्वामी सर्वानंद, मेजर सतपाल सिंधु, बीपीएस महिला विवि की कुलपति प्रोफेसर सुदेश और आचार्य वेदव्रत मौजूद रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD