Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नकटे से बिंबड को जोड़ने वाली सड़क 30 अप्रैल तक पूरी होगी : नरिंदर कौर भराज

45 लाख रुपए से बनेगा झनेरी से संघरेड़ी मार्ग, विधायक ने की प्रगति की समीक्षा

Narinder Kaur Bharaj, Sangrur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भवानीगढ़/संगरूर , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 12:50 IST

संगरूर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए कार्य करते हुए विधायक नरिंदर कौर भराज ने आज भवानीगढ़ सब-डिवीजन के गांवों में बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और दोहराया कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हलके के बहुमुखी विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

विधायक नरिंदर कौर भराज ने गांव नकटे, फमनवाल, माझी, बिंबड तथा बिंबडी को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस परियोजना पर लगभग 62 लाख रुपये की लागत आएगी तथा लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के अधूरे रहने के कारण लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है।  उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पत्थर डाल दिए गए हैं तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।  

इसके बाद गांव झनेडी में पहुंची विधायक नरिंदर कौर भराज ने करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।  उन्होंने कहा कि यह मामला काफी समय से लंबित था और झनेडी से संघरेड़ी तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, जिस पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत आएगी।

 

Tags: Narinder Kaur Bharaj , Sangrur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD