Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमन अरोड़ा द्वारा ड्रग तस्करों को सख़्त चेतावनी, 'या तो नशे का कारोबार छोड़ो दो या पंजाब छोड़ो दो'

नशे के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कौशल विकास के प्रयासों को तेज करने के निर्देश

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Amit Kumar Panchal, DC Kapurthala, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 08:59 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, ‘‘या तो वे नशे का कारोबार छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़ दें।’’ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ‘ड्रग्स पर युद्ध’ अभियान के तहत नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

आज यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां नार्को आतंकवाद को रोकने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं नशे की मांग और सप्लाई को समाप्त करने के लिए इन्फोर्समेंट, प्रिवेंशन और रिहैबिलिटेशन की नीति पर काम किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत एक मार्च से अब तक 1651 केस दर्ज कर 2575 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 1322 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है, जबकि 64.26 लाख ड्रग मनी बरामद की गई है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक संरक्षण की मदद से नशा तस्करों द्वारा बनाए गए महलों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को प्राथमिकता दी गई है तथा भाईचारे सांझ को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बोलते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि नशा छोड़ चुके युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने के लिए रोजगार ब्यूरो द्वारा विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

इसके अलावा जेलों में कैदियों को कौशल भी प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अपनी सजा पूरी करने के बाद समाज की प्रगति में भागीदार बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां, का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5.50 लाख से अधिक बच्चे और युवा इन खेलों में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि नशा विरोधी अभियान में पंचायतों और समाज सेवी संगठनों को शामिल करने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम में सहयोग देने की अपील की ताकि मिलकर पंजाब को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।  पुलिस थानों की संख्या बढ़ाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि लगभग 10 हजार पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा होने वाला है, जिन्हें शीघ्र ही फील्ड में तैनात किया जाएगा। 

इसके अलावा हर साल 2100 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की भर्ती की जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार हेल्पलाइन नंबर 98882-19247 भी जारी किया, जिस पर लोग कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सीधा संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शिक्षण संस्थाओं में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के अभियान को और तेज करें।

इससे पहले, पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा श्री अरोड़ा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर विधायक राजा गिल, सुल्तानपुर लोधी से हलका इंचार्ज एवं कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, फगवाड़ा से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, भुलत्थ से हलका इंचार्ज हरसिमरन सिंह घुम्मण, जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल, एस.एस.पी. श्री गौरव तुरा और अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Amit Kumar Panchal , DC Kapurthala , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD