Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

श्री मुक्तसर साहिब शहर के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

शहर का विकास प्राथमिकता, दलीय भावना से ऊपर उठकर किया जाएगा काम- विधायक जगदीप सिंह काका बराड़

Jagdeep Singh, Jagdeep Singh Kaka Brar, Kaka Brar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Abhijit Kaplish, DC Sri Mukatsar Sahib, Sri Mukatsar Sahib, Deputy Commissioner Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 18:41 IST

ऐतिहासिक शहर श्री मुक्तसर साहिब के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आज यहां एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर श्री अभिजीत कपलिश ने की, जबकि इस बैठक में श्री मुक्तसर साहिब के विधायक श्री जगदीप सिंह काका बराड़ और नगर कौंसिल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह शहर सभी का है और इसके विकास के लिए सभी पक्षों को सहयोग करना चाहिए। विधायक ने बताया कि मॉडल टाउन से दशहरा ग्राउंड तक नई पाइपलाइन परियोजना भी तैयार की जा रही है, जिस पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

उन्होंने कहा कि शहर की सीवेज समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत कपलिश ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में करवाए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों से प्राप्त सुझावों के अनुसार करवाए जाने वाले विकास कार्यों के एस्टीमेट 24 मार्च तक तैयार किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नगर परिषद के लंबित प्रस्तावों की भी सूची तैयार की जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को नगर परिषद सदन की बैठक आयोजित की जाएगी ताकि शहर में करवाए जाने वाले कार्यों के संबंध में नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित किए जा सकें। उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जांच करेगी तथा 10 अप्रैल तक होने वाले कार्य के लिए टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया ने कहा कि सभी पार्षद एस्टीमेट प्राप्त होने के बाद प्रस्ताव पारित कर शहर के विकास में सहयोग करेंगे। सभी पार्षदों ने भी शहर के विकास में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल गुरप्रीत सिंह थिंद, एसडीएम बलजीत कौर, डीएसपी (एच) अमनदीप, कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई एवं सेनीटेशन शमिंदर सिंह, कार्यकारी अधिकारी वीके सहोता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

 

Tags: Jagdeep Singh , Jagdeep Singh Kaka Brar , Kaka Brar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Abhijit Kaplish , DC Sri Mukatsar Sahib , Sri Mukatsar Sahib , Deputy Commissioner Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD