Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड से मुलाकात की

भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को बढ़ावा

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, US Intelligence Chief, Tulsi Gabbard
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 16:56 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 17 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक सुश्री तुलसी गबार्ड के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प की हाल ही में हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य से यह बात सामने आई है कि चर्चाओं में भारत तथा अमरीका द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी की बढ़ती ताकत की पुष्टि हो रही है।

दोनों नेताओं ने इस तथ्य पर बल दिया कि सामरिक सुरक्षा दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक सामरिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनी हुई है। बातचीत के दौरान श्री राजनाथ सिंह और सुश्री तुलसी गबार्ड ने भारत व अमरीका के बीच सैन्य अभ्यास, रणनीतिक सहभागिता, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण एवं सूचना-साझाकरण सहयोग तथा विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की।

श्री राजनाथ सिंह और सुश्री तुलसी गबार्ड ने अत्याधुनिक रक्षा नवाचार एवं विशिष्ट प्रौद्योगिकियों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की, जो पारस्परिक रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने अंतर-सहभागिता को बढ़ाने और लचीलेपन तथा नवाचार को विस्तार देने के उद्देश्य से रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं के अधिक एकीकरण को प्रमुखता देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

रक्षा मंत्री ने भारतीय संस्कृति एवं विरासत के प्रति अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक सुश्री तुलसी गबार्ड की निरंतर भावना और प्रशंसा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री सिंह ने कहा कि ऐसी भावनाएं भारत व अमरीका के बीच मित्रता के बंधन को और भी सशक्त बनाती हैं।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , US Intelligence Chief , Tulsi Gabbard

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD