Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय रतन ने खुंडियां महाविद्यालय में नवाजे होनहार, 25 कंप्यूटर देने की घोषणा

बोले... ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में छात्रों को अपने घर के नजदीक मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Mar 2025

Last updated on: Mar 15, 2025, 16:50 IST

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए अब अपने घरों से दूर नहीं जाना पड़ता, उन्हें अपने घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। राजकीय महाविद्यालय खुंडिया के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र के विद्यायक संजय रतन ने यह उद्गार व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा इस महाविद्यालय की घोषणा की गई थी। उसके बाद वर्ष 2019 में रिकार्ड समय में इस महाविद्यालय के भवन का निर्माण कर इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी महाविद्यालयों में खुंडियां महाविद्यालय का भवन सबसे सुंदर है। 

विधायक ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालय चाहे वह ज्वालामुखी, खुंडिया या मझीण हो सबमें प्रदेश सरकार द्वारा पूरा स्टाफ उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में उनका प्रयास रहेगा कि इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की क्षमता 500 से अधिक हो। 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी इस दिशा में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। इसके साथ ही हर विद्यार्थी घर का खाना खा कर कम से कम पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा अपने घर के नजदीक प्राप्त कर सके, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

विधायक का महाविद्यालय में पधारने पर कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले सज्जनों को भी सम्मानित किया। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. शिव कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

यह की घोषणाएं

संजय रतन ने अगले सत्र से महाविद्यालय के लिए 25 कंप्यूटर और लाइब्रेरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों के लिए खेल मैदान बनाने हेतु सरकार द्वारा उचित राशि देने की जाएगी। उन्होंने अगले सत्र से खुंडियां बाजार से महाविद्यालय तक शटल बस चलने की भी घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए एनसीसी की यूनिट भी दी जाएगी। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार देने की घोषणा की।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार खुंडियां शिवानी भारद्वाज, नायब तहसीलदार नीरज बाला, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मनी शर्मा, प्रताप चंद, वीना देवी, आरती दत्त, रोहित काकू, बलवंत सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक-कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD