Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई

 

सीजीसी लांडरां की 19वीं एनुअल स्पोर्ट्स मीट में देखने को मिला छात्रों का शानदार प्रदर्शन

अनीश ठाकुर और रिम्पी कौर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 16:30 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां में आयोजित हुई 19वीं एनुअल स्पोर्ट्स मीट में स्किल्स, टीम स्पिरिट और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। स्पोर्ट्स मीट में अनीश ठाकुर और रिम्पी कौर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में कबड्डी, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैंडबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट शामिल थे, जिनमें 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़; 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, ट्रिपल जंप और रिले रेस शामिल थीं। 

इस आयोजन में सीजीसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इवेंट में प्रतिष्ठित खेल हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें शामिल थे- महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड धारक और एशियन गेम्स 2022 की स्वर्ण पदक विजेता सिफत कौर सामरा, मसलमेनिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिस्टर वर्ल्ड रह चुके रामकांत शर्मा और कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी मीना के.पवार शामिल थीं। 

इस आयोजन ने चुनौतियों को पार करने, एकाग्रता बनाए रखने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश को सफलतापूर्वक प्रसारित किया।इन विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करने के लिए डॉ. पी.एन. हृषीकेशा (कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां), कैप्टन (रिटायर्ड) विनोद जसवाल (एचओडी, खेल विभाग), डॉ. गगनदीप कौर भुल्लर (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), सीजीसी लांडरां के फैकल्टी मेंबर्स और छात्र उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम में सीजीसी के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में नेशनल लेवल और इंटर यूनिवर्सिटी लेवल के मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट्स और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सभी ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स जैसे दौड़, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट तथा इसके साथ साथ ही फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी के विजेताओं को ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया।

100 मीटर दौड़ में कीरत और वंशिका ने गोल्ड मैडल जीता, 200 मीटर दौड़ में विराट और पूजा ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया, 400 मीटर दौड़ में विवेक और वंशिका ने गोल्ड मैडल हासिल किया, 800 मीटर दौड़ में विकास और पूजा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 1500 मीटर दौड़ में अरुण कुमार और गुंजन ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया, 3000 मीटर दौड़ में अरिजीत के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें गोल्ड मैडल दिलाया। 

लॉन्ग जंप केटेगरी में अंश और जानवी ने गोल्ड मैडल जीता, जबकि हाई जंप में रिम्पी और अंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में वंश प्रताप और सलोनी ने गोल्ड मैडल जीता, डिस्कस थ्रो में ध्रुव सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल अपने नाम किया। जेवलिन थ्रो में मुकुल और सोनम प्रथम पुरस्कार विजेता रहे। 4x100 मीटर रिले रेस (गर्ल्स) में स्नेहा, वंशिका, तनु और हरप्रीत की टीम ने गोल्ड मैडल जीता। 

लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सीजीसी लांडरां ने गोल्ड मैडल जीता, जबकि लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, सीजीसी लांडरां ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। हैंडबॉल (बॉयज) में चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, सीजीसी लांडरां ने गोल्ड मैडल जीता, जबकि लड़कियों की टीम से चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD