Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर सैनिक स्कूल में नए हॉस्टल के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की डाइट मनी 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया जाएगा

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Hamirpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 17:03 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल का दौरा किया तथा स्कूल परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्कूल के नए हॉस्टल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये देने और स्कूल के बजट में वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल के ग्राउंड में सिंथेटिक ट्रैक की व्यवस्था की जाएगी। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की डाइट मनी को 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये तथा स्थानीय विधायक के माध्यम से स्कूल के लिए एंबुलेंस का प्रावधान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर सैनिक स्कूल की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रखी थी और सुजानपुर के विकास में कांग्रेस की सरकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त अमरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD