Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री और खरीद पर रोक लगाने के लिए जल्द शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा कृषि विभाग को एक महीने के भीतर पोर्टल विकसित करने के निर्देश

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anurag Verma, Additional Chief Secretary Agriculture
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 16:43 IST

राज्य में गैर-प्रमाणित बीजों की बिक्री और खरीद पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाते हुए, पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कृषि विभाग को धान बीजों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग के लिए एक महीने के भीतर ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह पोर्टल पंजीकृत बीज उत्पादकों को बीजों की खरीद, बिक्री और मात्रा समेत धान बीजों से संबंधित हर लेन-देन का विस्तृत विवरण दर्ज करने के लिए अनिवार्य करेगा। 

इससे डिजिटल रिकॉर्ड बनाए रखने के साथ-साथ बीज आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अनुराग वर्मा और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) के उप-कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल के साथ आज अपने कार्यालय में शैलर मालिकों, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह पहल किसानों के हितों की रक्षा और पंजाब के कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के किसानों को पी.ए.यू. द्वारा अनुशंसित उच्च गुणवत्ता वाले धान बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ बीज आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी निगरानी करें।

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी को भी नकली और गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे फसल उत्पादन में कमी आती है और किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-प्रमाणित बीजों में अक्सर जेनेटिक और रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है, जिससे फसल की वृद्धि रुक जाती है, अनाज उत्पादन घट जाता है और फसल की कीट एवं बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। 

इसके अलावा, यह धान से चावल तैयार करने की प्रक्रिया में भी बाधा डालता है और शैलर उद्योग के लिए समस्याएं खड़ी करता है, जिससे चावल और समग्र कृषि उत्पादन के बाजार मूल्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि नया ऑनलाइन पोर्टल बीज आपूर्ति श्रृंखला को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हुए पंजाब की कृषि को टिकाऊ और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य गैर-प्रमाणित बीजों की बिक्री को खत्म करके, फसल उत्पादन में सुधार करना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना और हमारे चावल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करना है। इस बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, विशेष सचिव (कृषि) बलदीप कौर, कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पी.ए.यू. द्वारा अनुशंसित धान की किस्में

कृषि मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राज्य के किसानों से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.), लुधियाना द्वारा सिफारिश की धान बीजों की ही खरीद करने की अपील की और साथ ही बीज एवं अन्य कृषि सामग्री खरीदते समय रसीद और बिल लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पी.ए.यू. ने धान की 11 किस्मों की सिफारिश की है, जिनमें शामिल हैं:पी.आर. 131, पी.आर. 130, पी.आर. 129, पी.आर. 128, एच.के.आर. 47, पी.आर. 127, पी.आर. 126, पी.आर. 122, पी.आर. 121, पी.आर. 114 और पी.आर. 113 हैं।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anurag Verma , Additional Chief Secretary Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD