Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

द्रौपदी मुर्मु ने मोहाली में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bandaru Dattatreya, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 13:21 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब सरकार द्वारा आज (11 मार्च, 2025) उनके सम्मान में मोहाली में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और प्रेरणा से पंजाब की धरती ने शहीदों और क्रांतिकारियों को जन्म दिया है। 

देश के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्याय पंजाब की धरती पर लिखे गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सेवा और समर्पण की अनेक मिसालें कायम की हैं। दुनिया भर के गुरुद्वारों का लंगर बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए खुला है। दुनिया भर के लोगों ने लंगर सेवा की कला पंजाब के लोगों से सीखी है। 

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं में पंजाब के वीर जवानों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। पंजाब की धरती ने असाधारण व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिन्होंने समाज सुधार, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग, खेल, राजनीति और समाज सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में देश और दुनिया को योगदान दिया है। 

भारतीय कृषि के विकास में भी पंजाब ने अग्रणी योगदान दिया है। 1960 के दशक से जब देश में खाद्यान्नों की कमी थी, तब पंजाब के प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत से हरित क्रांति को सफल बनाया और देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के किसान और कृषि वैज्ञानिक एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश को नेतृत्व प्रदान करेंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD