Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने भोगपुर में प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संकल्प लिया

सख्त प्रदूषण नियंत्रण उपायों और सामुदायिक भागीदारी पर दिया जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोगपुर , 08 Mar 2025

Last updated on: Mar 10, 2025, 12:54 IST

पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ वचनबद्धता व्यक्त करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने भोगपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्राकृतिक संसाधनों को प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। मिट्टी, पानी और हवा को माता-पिता के रूप में सम्मान देने वाले पवित्र शास्त्रों से प्रेरणा लेते हुए, डा. अग्रवाल ने इन बहुमूल्य तत्वों के संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्थानीय निवासियों ने बायो-सीएनजी प्लांट के खिलाफ स्थानीय निवासियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, एस.एस.पी. गुरमीत सिंह और अन्य अधिकारी भोगपुर का दौरा कर रहे थे। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों की समस्याएं सुनी और चर्चा के माध्यम से उनके डर को दूर किया।

भोगपुर शुगर मिल के बॉयलर से निकलने वाले धुएं से संबंधित समस्याओं की सुनते हुए डा. अग्रवाल ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार के सक्रिय रुख पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मिल को बैंक गारंटी जमा करवाने के आदेश दिए है तथा धुआं निकलने पर बॉयलर का संचालन बंद करने के निर्देश दिए। यह निर्णायक दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करती है कि औद्योगिक गतिविधियों से पर्यावरण के साथ कोई समझौता न हो। डा.अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई औद्योगिक इकाई प्राकृतिक संसाधनों को प्रदूषित करती पाई गई तो उसे उनकी निगरानी में कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

प्रस्तावित वायो-सीएनजी प्लांट के मद्देनजर, डा.अग्रवाल ने स्थानीय निवासियों की एक तालमेल समिति के गठन की घोषणा की। इस समिति को परियोजना के संभावित पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का आकलन करने का कार्य सौंपा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समुदाय की राय निर्णय लेने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग हो। डिप्टी कमिश्नर ने समिति के निष्कर्षों के अनुसार कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डिप्टी कमिश्नर ने पर्यावरण कानूनों के क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी उल्लंघना, चाहे वह चीनी मिल द्वारा हो या अन्य उद्योगों द्वारा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीउन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि माननीय उच्च न्यायालय ने प्रशासन और प्रदर्शनकारियों सहित प्रतिवादियों को कानून के अनुसार संयंत्र में शीघ्र काम शुरू करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है और इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लोगों के डर और मिथकों को दूर करने के लिए यह प्रयास किए जा रहे है। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना चाहिए तथा निर्देशों का उल्लंघन होने पर तत्काल सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे।इन संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, जिला प्रशासन का लक्ष्य भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों की शुद्धता को संरक्षित करते हुए टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD