Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ है एक अनूठी पहल- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा सरकार म्हारी धरोहर, म्हारी विरासत को संजोए रखने का कर रही है कार्य

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Mar 2025

Last updated on: Mar 08, 2025, 13:58 IST

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ एक अनूठी पहल है। इसके तहत हरियाणा में भी वर्ष भर विभिन्न समारोहों का आयोजन करके, नई पीढ़ियों को संविधान में निहित कर्त्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए हाल ही में झज्जर निवासी साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने श्री देशवाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल आज यहां हरियाणा विधानसभा में अपने बजट अभिभाषण के दौरान सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी आंदोलन के मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये मासिक की है। आपातकाल सत्याग्रहियों की पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये की गई है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करते हुए, 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को हरियाणा सरकार 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दे रही है।उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा लगातार चार वर्षों से प्रदेश की झांकी दिखाई जा रही है। गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में इसके माध्यम से राज्य की समृद्धि, विरासत और विकास की गाथा की कर्त्तव्य पथ पर राष्ट्र के सम्मुख शानदार प्रस्तुति हुई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ प्रदेश की विरासत और महान सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोने का काम कर रही है। इसी दिशा में महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा और सीख प्राप्त करने के लिए प्रदेश में उनकी जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जाती हैं। इसके लिए 24 मई, 2022 से ‘संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत की गई 97.34 करोड़ रुपये की राशि में से विभिन्न कार्यों के लिए 77.87 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।इसी प्रकार हैरिटेज सर्किट रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़-माधोगढ़-नारनौल के अंतर्गत 29.61 करोड़ रुपये लागत की परियोजना पर कार्य 5 सितम्बर, 2018 से शुरू हो चुका है। 

पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा तथा श्री माता मनसा देवी मंदिर के विकास हेतु केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 47 करोड़ रुपये लागत की परियोजना पर कार्य जारी है। हिसार के राखीगढ़ी में 6 एकड़ भूमि पर संग्रहालय एवं विवेचना केन्द्रों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के अलावा विदेशों में भी किया जा रहा है। गीता के संदेश को मानवमात्र तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन किया गया है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD