Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब से नशे का खात्मा करके ही चैन लेगी भगवंत सिंह मान सरकार : लालजीत सिंह भुल्लर

लालजीत सिंह भुल्लर ने "युद्ध नशों क विरुद्ध" मुहिम के तहत मानसा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 07 Mar 2025

Last updated on: Mar 08, 2025, 11:15 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए युद्ध नशों  विरुद्ध मुहिम शुरू किया है। इस अभियान के तहत मानसा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करने के लिए आज कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नशा तस्करों पर की जा रही कार्रवाई, नशे से पीड़ित लोगों के इलाज और पुनर्वास को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन को पूरी छूट दी है कि वे नशे के व्यापार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें और समाज को नशामुक्त बनाएं। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत नशे का कारोबार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ बिना किसी देरी के शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों, शारीरिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाए ताकि वे इस सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि जो लोग पहले से नशे की चपेट में आ चुके हैं, उनके सही इलाज और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र लाभदायक साबित हो रहे हैं। इसके अलावा, सरकार नशा पीड़ितों को रोजगार के अवसर देने और उन्हें स्वरोजगार के लिए मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि जो लोग नशे की कमाई से अवैध रूप से घर या संपत्ति बना चुके हैं, उनके घर गिराए जाएंगे और उनकी बाकी संपत्तियां भी कानून के अनुसार जब्त की जाएंगी। साथ ही, अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी नशा तस्करों की मदद करता है या उन्हें संरक्षण देता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि कबाड़ विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी जाए कि यदि वे किसी नशेड़ी या चोर से कोई सामान खरीदते हैं, तो उन्हें भी चोरी के मामले में शामिल मानकर कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार नशे का खात्मा करके ही चैन की सांस लेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए और पुलिस प्रशासन को भी आदेश दिया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और कड़ा किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस शेर की तरह है, जिसके आगे कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने जिला वासियों से भी अपील की कि वे पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि जिस तरह पंजाब पुलिस ने जनता के सहयोग से आतंकवाद का सफाया किया था, उसी तरह नशे के कारोबार को भी जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि जो नशा तस्कर लोगों के घर उजाड़कर पैसा कमा रहे हैं, वे ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने जिले की पंचायतों से अपील की कि वे ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित करें कि जो कोई भी नशा तस्करों की जमानत लेगा या उनकी मदद करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां भी  स भगवंत सिंह मान सरकार के इस फैसले की सराहना कर रही हैं और पंजाब पुलिस की प्रशंसा कर रही हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि जिन असामाजिक तत्वों ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर घर बनाए हैं, उनकी सूची जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन को सौंपी जाए ताकि इन अवैध कब्जों को हटाया जा सके। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि यदि जिला पुलिस ने किसी नशा तस्कर की संपत्ति की जानकारी मांगी हो, तो वह 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर विधायक विजय सिंगला, बुध राम और गुरप्रीत सिंह बणांवाली ने कैबिनेट मंत्री भुल्लर को विश्वास दिलाया कि मानसा जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को जन आंदोलन बनाया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ जंग को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और इसे जमीनी स्तर तक फैलाकर इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जाएगा।

बैठक के दौरान उपायुक्त कुलवंत सिंह  ने कैबिनेट मंत्री को जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 160 पंचायतें नशा तस्करों और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। मानसा जिला पुलिस के कार्यों की जानकारी देते हुए एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। 

इसके परिणामस्वरूप जहां नशे की बड़ी खेप जब्त की गई है और ड्रग मनी बरामद हुई है, वहीं नशा तस्करों की गिरफ्तारी भी बढ़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार के दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मुस्तैदी से काम किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन अरविंद पाल सिंह ने बताया कि विभाग पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। 

उन्होंने मांग की कि खियाला गांव में स्थित नशा मुक्ति केंद्र को जिला अस्पताल परिसर में स्थानांतरित किया जाए, ताकि नशा पीड़ितों को अन्य बीमारियों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। इस पर उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के मानसा पहुंचने पर पंजाब पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) निर्मल ओसेपचन, एसडीएम मानसा काला राम कांसल, एसडीएम बुढलाडा गगनदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर, जिला योजना कमेटी चेयरमैन चरणजीत सिंह अकांवाली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD