Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

"युद्ध नशों विरुद्ध" : "पंजाब से नशों का उन्मूलन कर दम लेंगे : तरुनप्रीत सिंह सौंद

मालेरकोटला में नशों के खिलाफ चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक

 Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 06 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 22:26 IST

पंजाब में सत्ता संभालने से पहले हमारी पार्टी ने जो गारंटियां लोगों को दी थीं, वे सभी गारंटियां पूरी की जा रही हैं। अब पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत नशे की चपेट में आए व्यक्तियों का इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ समाज का हिस्सा बनाया जाएगा। यह विचार आज पंजाब के पर्यटन, संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं व्यापार, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने स्थानीय डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई "युद्ध नशों के विरुद्ध" मुहिम राज्य को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों को सहयोग देना होगा। मंत्री ने कहा कि प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्रों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। केंद्रों के प्रबंधकों को यह बताना होगा कि उन्होंने कितने नशा पीड़ितों का इलाज किया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। नशा छुड़ाने के बाद इन व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं के तहत रोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा और आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार शुरू करवाया जाएगा। तरुणप्रीत सिंह सौंद ने अपील की कि यदि किसी परिवार का सदस्य नशे की चपेट में है, तो उसे सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में लाया जाए। सरकार वादा करती है कि उनके परिवार के सदस्य को नया जीवन जीने का मौका दिया जाएगा।

मंत्री ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे नशे का कारोबार छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़कर चले जाएं। जो लोग युवाओं को गलत राह पर ले जा रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा ताकि कोई भी दोबारा नशे का कारोबार न कर सके।

अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच की जाए, निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों की नियमित चेकिंग की जाए, गांवों में जागरूकता नाटकों का आयोजन किया जाए और स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं।

डिप्टी कमिश्नर विराज एस तिडके ने जिले में चल रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार के अभियान को जिले में सफल बनाया जाएगा। जिला पुलिस प्रमुख गगन अजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में 18 मामलों से संबंधित कथित आरोपियों की 13.3 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 

इस से पहले उन्हें जिला मलेरकोटला में पहली बार पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया।इस मौके पर विधायक डॉ. जमीला उर रहमान, विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, जिला पुलिस प्रमुख गगन अजीत सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन साकिब अली राजा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सुखप्रीत सिंह सिद्धू और नवदीप कौर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD