Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

इंतकाल दर्ज करने के लिए 4000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानसा , 04 Mar 2025

Last updated on: Mar 04, 2025, 19:41 IST

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी अमनदीप सिंह, राजस्व हल्का बोहा, तहसील बुढलाडा, जिला मानसा को 4,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी के खिलाफ यह मामला बोहा के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसकी बहन ने वर्ष 2023 में 21 मरले जमीन खरीदकर रजिस्ट्री करवा ली थी, लेकिन इंतकाल दर्ज होना बाकी था। जब वह इस जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए उक्त पटवारी से मिला तो उसने इंतकाल दर्ज करने के बदले 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल में कर ली थी।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Mansa , Mansa Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD