Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पंजाब पुलिस ने साइबर क्राइम रैकेट का भंडाफोड़ किया: फर्जी खनन विभाग की वेबसाइट चलाने के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर , 03 Mar 2025

Last updated on: Mar 03, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने पंजाब सरकार के खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर फर्जी वेबसाइट बनाकर नकली रसीदें और फॉर्म तैयार कर अवैध खनन गतिविधियों में शामिल वाहनों को सुचारू आवाजाही की सुविधा देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को जानकारी दी। आरोपी की पहचान खरड़ (एस.ए.एस. नगर) निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘minesgeologypunjab.gov.in’ की तर्ज पर मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट ‘minesgeologypunjab.in’ बनाकर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सहायता प्रदान कर रहा था। 

उल्लेखनीय है कि आरोपी ने नवंबर 2024 में यह फर्जी वेबसाइट बनाई थी, जो जनवरी 2025 तक सक्रिय रही। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नकली स्लिपों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर एक बार/क्यूआर स्कैनर कोड भी मौजूद था, जो वाहनों को अवैध खनन रोकने के लिए लगाई गई सभी सुरक्षा जांचों को पार करने में मदद करता था। 

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के साथ मिलकर 2000 से अधिक नकली खनन रसीदें तैयार कीं, जिससे पंजाब सरकार के खजाने को लगभग 40-50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। डीजीपी ने बताया कि वेबसाइट का बैकअप, जिसमें नकली रसीदें, वाहनों की तस्वीरें, खनन सामग्री के स्रोतों और आवाजाही से संबंधित जानकारी शामिल है, बरामद कर लिया गया है। 

इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर सिस्टम भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस धोखाधड़ी में शामिल पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। ओर विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) साइबर क्राइम डिवीजन वी. नीरजा ने बताया कि खनन विभाग के मुख्य अभियंता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आधिकारिक वेबसाइट की तर्ज पर एक फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर अवैध खनन गतिविधियों को सुगमता से अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह फर्जी वेबसाइट अमेरिका-आधारित डोमेन प्रदाता ‘GoDaddy’ पर पंजीकृत और होस्ट की गई थी। जब साइबर क्राइम अधिकारियों ने ‘GoDaddy’ के कानूनी अधिकारियों और विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से समन्वय कर जांच की, तो पाया गया कि यह फर्जी वेबसाइट आरोपी गौरव कुमार द्वारा बनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि डीएसपी साइबर क्राइम सिमरनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी के आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों की जांच कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जिससे आरोपी गौरव कुमार की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस टीमों ने इस धोखाधड़ी में शामिल दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

एडीजीपी वी. नीरजा ने आगे बताया कि बरामद किए गए रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, तैयार किए गए अधिकांश फर्जी खनन फॉर्म लुधियाना स्थित 'नवयुग' नामक फर्म से जुड़े हुए हैं। इस मामले में एफआईआर नंबर 2, दिनांक 11/02/2025 को बीएनएस की धारा 318(4), 336(3) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 663, 664 और 66 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट साइबर क्राइम, पंजाब में मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD