Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

बीएलए की त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में रहती है अहम भूमिका

Pankaj Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि वे अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित करें और इसकी सूची रिकार्ड के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। श्री पंकज अग्रवाल आज इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने हाल में ही सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि वे अपने-अपने राज्यों में राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट, पोलिंग स्टेशनवार नियुक्त करवाएं और इसका रिकार्ड भी सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि हरियाणा 6 राष्ट्रीय स्तर तथा दो राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं। सभी दलों को बूथ लेवल एजेंट 1 और 2 की नियुक्ति करनी है। राजनीतिक दलों के लिए बूथ लेवल एजेंट एक प्राधिकृत व्यक्ति है जो मतदान से संबंधित सामग्री अपनी पार्टी के लिए चुनाव आयोग से लेता है। 

उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदान सूची तैयार करने में बीएलओ को मतदाताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी बूथ लेवल एजेंट उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करने की चुनाव आयोग ने सिफारिश की थी, लेकिन अधिकांश राजनीतिक दल इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 3 मार्च 2025 तक सभी राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंटों की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। 

इसके अतिरिक्त राजनीतिक दल जिलों में एक या दो व्यक्तियों को अधिकृत करें, जो बीएलए नामित करने के लिए आगे की प्रक्रिया जारी रख सकें।उन्होंने कहा कि 4 व 5 मार्च को दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन परिषद में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाल का आयोजन होना है और भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलए की नियुक्ति बारे भी एक सत्र का आयोजन भी करना है। इसलिए यह जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की साथ त्रिमासिक बैठक करेंगे। इसके अलावा अगामी बैठक 15 दिन बाद बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव का समय नहीं है, परंतु हमें इस समय का सदुपयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं रिकार्ड में दुरुस्त करनी हैं। बीएलए की सूची उनमें एक है। 

बैठक में हरियाणा संयुक्त निर्वाचन अधिकारी श्री अपूर्व व राजकुमार और राजनीतिक दलों में भाजपा की ओर से वीरेंद्र गर्ग, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से परविंद्र सिंह, सीपीआई (एम) की ओर से एचएस साथी तथा इनेलो की ओर से डा. सत्यव्रत धनखड़  मौजूद रहे। 

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD