Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

11 एफआईआर दर्ज, 11 गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई होगी - वरिंदर सिंह बराड़

पुलिस ने दो नशा पीड़ितों को नशा पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka, Anti Drug Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार फाजिल्का जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 11 एफआईआर दर्ज की गईं और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए दी। 

इस अवसर पर उनके साथ एसपी श्री प्रदीप सिंह संधू व श्री करणबीर सिंह भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मीडिया से आज की रिपोर्ट साझा करते हुए एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि आज जिले के 11 गांवों व मोहल्लों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 129 संदिग्ध व्यक्तियों या स्थानों की जांच की गई। इनमें से 8 को डिटेन किया  गया तथा 8 को राउंड उप  किया गया। 

इसी प्रकार कुल 11 मामले दर्ज किये गये हैं। फाजिल्का उप-मंडल में 4 लोगों को, जलालाबाद और अबोहर उप-मंडल में 3-3 लोगों को तथा अबोहर ग्रामीण उप-मंडल में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि इनके पास से 54 ग्राम हेरोइन, 34,100 रुपये की ड्रग मनी, 665 नशीली गोलियां, 155 लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

जिला पुलिस के एक अन्य जनहितैषी कार्य का जिक्र करते हुए एसएसपी श्री वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि आज की मुहिम के दौरान पुलिस ने दो नशा पीड़ितों को भी प्रेरित कर नशा मुक्ति केंद्र भेजा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए प्रयासरत लोग भी इलाज कराकर आम नागरिक की तरह जीवन जी सकते हैं।

इस अवसर पर एसएसपी ने मीडिया को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता एवं संयुक्त प्रयासों से हम जिले में नशे को जड़ से समाप्त करने में सफल होंगे। उन्होंने नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त बुरे तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि वे यह कारोबार बंद कर दें अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। 

उन्होंने कहा कि पुलिस बुरे तत्वों के खिलाफ यह लड़ाई जारी रखेगी और जन जागरूकता के लिए गांव-गांव तक लोगों से संपर्क भी करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी इस अभियान में कोई कोताही बरतेगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka , Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD