Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

युद्ध नशों के विरुद्ध कैबिनेट सब-कमेटी के प्रत्येक सदस्य के लिए विशेष कार्यक्षेत्र निर्धारित : हरपाल सिंह चीमा

कहा, यह अभियान प्रदेश में नशा तस्करी को अंतिम एवं पूर्ण रूप से समाप्त करेगा

Harpal Singh Cheema,Advocate Harpal Singh Cheema,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Aman Arora,Dr. Balbir Singh,Tarunpreet Singh Sond,Anti Drug Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री और नशा तस्करी के खिलाफ जंग का नेतृत्व करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ कैबिनेट सब-कमेटी ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए प्रत्येक कमेटी सदस्य के लिए विशेष कार्यक्षेत्र निर्धारित किए हैं। कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए तैयार की गई रणनीति की जानकारी साझा की। 

उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए कमेटी के चार कैबिनेट मंत्रियों – जिनमें वे स्वयं, अमन अरोड़ा, तरुनप्रीत सिंह सौंद और लालजीत सिंह भुल्लर शामिल हैं – को प्रदेश के विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांचवें कमेटी सदस्य, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, प्रदेश में नशा छुड़ाने की गतिविधियों की निगरानी करेंगे।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि वे लगातार पठानकोट, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रोपड़, तरनतारन और होशियारपुर जिलों का दौरा कर सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान की जमीनी स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा लुधियाना, पटियाला, कपूरथला, मोहाली, अमृतसर और जालंधर की निगरानी करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और मलेरकोटला की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मानसा और फिरोजपुर की निगरानी करेंगे। वित्त मंत्री ने नशा पीड़ितों के परिवारों से अपील की कि वे अपने इन सदस्यों को नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में भर्ती कराएं। 

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई का उद्देश्य नशों की सप्लाई लाइन को तोड़ना है, जिससे नशा पीड़ितों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के स्पष्ट निर्देशों के तहत प्रदेश में नशा तस्करी को अंतिम झटका दिया जा रहा है, ताकि युवाओं के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशों के खिलाफ इस महत्वपूर्ण लड़ाई में पंजाब के लोगों का सहयोग और समर्थन भी मांगा। उन्होंने कहा कि नशों के खात्मे और प्रदेश की आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार और जनता के संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aman Arora , Dr. Balbir Singh , Tarunpreet Singh Sond , Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD