Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत

 

ओम बिरला ने आईसीएआई संगोष्ठी में भारत के निवेश-अनुकूल सुधारों पर प्रकाश डाला

हमारे वित्तीय संस्थानों का पूरी दुनिया भर में सम्मान किया जाता है : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Institute of Cost Accountants of India, ICAI, Northern India Regional Council
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Feb 2025

Last updated on: Feb 28, 2025, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि वित्तीय कानूनों को सरल बनाए जाने और पारदर्शिता की दिशा में हाल में की गई पहलों से भारत में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतांत्रिक भावना, स्थिर सरकार और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ आज भारत में निवेशकों के लिए अपार अवसर मौजूद हैं । 

उन्होंने  यह भी कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत आज निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है। श्री बिरला ने ये टिप्पणियां नई दिल्ली में द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद द्वारा 'एडोप्शन टू चेंजिंग लैंडस्केप : माई विकसित भारत - 2047'  विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में अपने उद्घाटन भाषण में कीं। 

इस अवसर पर संसद सदस्य श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सुश्री बांसुरी स्वराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भारत में कानूनी सुधारों का उल्लेख करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि भारत में पहली बार औपनिवेशिक कानूनों को बदलने, पुराने कानूनों को निरस्त करने और ऐसे नए कानून बनाने का प्रयास किया गया है जो नए भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हैं। 

जीएसटी, प्रस्तावित आयकर कानून, श्रम कानूनों और कंपनी कानूनों में किए गए बदलाव के बारे में बताते हुए, श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि ये पहलें देश को प्रगति और समृद्धि के पथ पर ले जाने के विजन  को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि नए कानून न केवल सरल, पारदर्शी और प्रगतिशील हैं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समावेशी भी हैं। 

उन्होंने यह भी  कहा कि प्रगतिशील कानून देश और समाज की बदलती जरूरतों और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हैं। इस बात का उल्लेख करते हुए कि बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क, रेल संपर्क, हवाई संपर्क के क्षेत्र में विकास से देश में अधिक निवेश की क्षमता बढ़ी है, श्री बिरला ने कहा कि इन निवेशों से अंततः बड़े पैमाने पर समाज को लाभ होगा। 

उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण अनुकूल जीवनयापन करने  के प्रधानमंत्री के आह्वान का भी उल्लेख किया और कहा कि लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में भारत दुनिया में अग्रणी है। भारत की वित्तीय संस्थाओं को भारत की ताकत बताते हुए श्री बिरला ने कहा कि हमारी वित्तीय संस्थाओं का पूरी दुनिया में सम्मान किया जाता है। 

आईसीएआई के योगदान की सराहना करते हुए श्री बिरला ने कहा कि यह संस्था न केवल वित्तीय प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि न्यूनतम लागत पर बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में देश का मार्गदर्शन भी करती है। देश की आर्थिक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आईसीएआई अपने प्रबंधन कौशल से लोगों के जीवन को बेहतर बना रही है। 

श्री बिरला ने आशा व्यक्त की  कि इस दो  दिवसीय संगोष्ठी में 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में आईसीएआई के योगदान के बारे में एक रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा ।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Institute of Cost Accountants of India , ICAI , Northern India Regional Council

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD