Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

राज्य सरकार ने 100 दिनों में ही संकल्प पत्र के 18 वायदों को किया पूरा : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Bawani Khera, Bhiwani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बवानी खेड़ा ( भिवानी) , 26 Feb 2025

Last updated on: Feb 26, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर को सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र के वायदे को पूरा करते हुए सबसे पहले प्रदेश में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आज सरकारी अस्पताल और पीजीआई, रोहतक में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ मिल रहा है। 

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 18 वायदों को पहले 100 दिनों में ही पूरा करने का काम किया है और आगे भी सरकार अपने वायदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।मुख्यमंत्री बुधवार को जिला भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मेरिट पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ा है कि उनकी मेहनत खाली नहीं जाएगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो युवाओं को रोजगार देने की बात करती है, वो ही युवाओं के रोजगार में बाधा पैदा करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवाने का काम किया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल एसी कमरों में बैठक ट्वीट करने का काम करते हुए, उन्हें धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और जनता ने कांग्रेस की दुकानदारी पर ताला जड़ने का काम किया है। अब भविष्य में भी कांग्रेस सरकार बनने की कोई उम्मीद नहीं है।

तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद तेज गति से होंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पंचायती जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोग, जो लंबे से लिटिगेशन में फंसे हुए थे, उन्हें राहत देते हुए सरकार ने उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। इसके अलावा, 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद और तेज गति से विकास के कार्य होंगे।

उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2025 से हरियाणा का बजट सत्र चलेगा। इस बार के बजट के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं और विकास के लिए एक समावेशी व संतुलित बजट बनाने के लिए इन सुझावों को बजट में शामिल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा।कार्यक्रम में विधायक श्री कपूर वाल्मीकि, श्री घनश्याम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Bawani Khera , Bhiwani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD