Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्लॉक समितियों के स्टाफ के तबादले हो सकते हैं - तरुनप्रीत सिंह सौंद

जो कर्मचारी लंबे समय से एक ही पद पर जमे हुए हैं, उनके स्थानांतरण पर जल्द विचार किया जाएगा

Tarunpreet Singh Sond, Khanna, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुन प्रीत सिंह सौंद  ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक समिति कार्यालयों में तैनात स्टाफ के तबादले किए जाते हैं। विधायक जंगी लाल महाजन ने प्रश्न उठाया था कि राज्य के ब्लॉक समितियों के कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों का कभी तबादला नहीं किया जाता, जिससे वहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। 

इसके जवाब में पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद  ने कहा कि जो भी कर्मचारी लंबे समय से एक ही सीट पर कार्यरत हैं, उनके स्थानांतरण पर जल्द विचार किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा सदस्यों को बताया कि ब्लॉक समितियों में तैनात समिति साइड के कर्मचारियों की नियुक्ति/सजा का अधिकार संबंधित समिति के पास होता है। 

इसके अलावा, सरकार द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों जैसे कि सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2, टैक्स कलेक्टर, पंचायत सचिव और पंचायत अधिकारियों के तबादले निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के स्तर पर किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, समिति के कर्मचारियों जैसे कि क्लर्क, सेवक और ड्राइवर आदि के अंतर-जिला तबादलों के मामलों पर सरकार स्तर पर विचार किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि समिति के अन्य कर्मचारियों के तबादले उनके जिले के भीतर ही उनकी सक्षम प्राधिकरण द्वारा किए जाते हैं।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , Khanna , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD