Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाओं को रोकने के लिए पंजाब सरकार प्रयासरत - डॉ रवजोत सिंह

नसबंदी द्वारा आवारा कुत्तों की संख्या पर किया जा रहा है नियंत्रण

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान नरिंदर कौर भराज, एम.एल.ए. संगरूर द्वारा आवारा कुत्तों की दहशत और आक्रामकता संबंधी ध्यान दिलाओ प्रस्ताव का उत्तर देते हुए सदन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिलाने की सराहना करते हुए कहा कि यह समस्या पूरे पंजाब राज्य की समस्या है। इस मसले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। 

इस समस्या से निपटने के संबंध में शहरी क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सही है कि राज्य में आवारा कुत्तों की आबादी बढ़ने के कारण कुत्तों द्वारा आम जनता को काटने की घटनाएं हो रही हैं। इस गंभीर समस्या के संबंध में विभाग सतर्क है और इस संबंध में राज्य की सभी शहरी स्थानीय संस्थाओं को इस समस्या से निपटने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। 

इस संबंध में कार्रवाई Prevention & Cruelty to Animals Act, 1960 के तहत ही की जाती है। आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए उचित समाधान यह है कि उनकी नसबंदी की जाए ताकि उनकी संख्या को नियंत्रित किया जा सके। एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। 

विशेषज्ञों की राय के अनुसार जब भी किसी कुत्ते की नसबंदी की जाती है, तो उसकी आक्रामकता में कमी आती है और जिसके कारण कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं में भी कमी आती है। यह भी ध्यान में लाना चाहूंगा कि उक्त नियमों के तहत कुत्तों की नसबंदी करने के बाद उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था, अर्थात् उनका स्थान बदला नहीं जा सकता। 

स्थानीय निकाय विभाग के तहत राज्य में 14 शहरी स्थानीय संस्थाओं द्वारा अपने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं और वर्तमान में नगर निगम श्री अमृतसर साहिब, मोहाली, बठिंडा, पटियाला, लुधियाना, जालंधर में एनिमल बर्थ कंट्रोल का कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है। 8 शहरी स्थानीय निकायों द्वारा डॉग पाउंड्स भी तैयार किए गए हैं, जहां कुत्तों को अस्थायी रूप से रखा जाता है। 

अब तक राज्य में लगभग 2,18,063 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई है और वर्ष 2022 से 2024 के दौरान लगभग 80,000 हज़ार कुत्तों की नसबंदी करवाई गई है। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा आवारा जानवरों की पंजीकरण, उचित नियंत्रण और आवारा जानवरों के हमलों के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए मॉडल बाईलॉज अधिसूचना दिनांक 12-10-2020 के माध्यम से जारी की गई हैं। 

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत राज के साथ मिलकर आवारा पशुओं के कारण हुए हादसों के शिकार लोगों को मुआवजा देने के लिए राज्य स्तर पर पंजाब कम्पनसेशन टू दी विक्टिम्स ऑफ एनिमल अटैक एंड एक्सीडेंट पॉलिसी 2023 तैयार की गई है। इस नीति के तहत आवारा पशुओं के कारण अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके वारिसों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का प्रावधान है और अगर कोई व्यक्ति स्थायी रूप से अपाहिज हो जाता है तो उसे 2 लाख तक का मुआवजा देने का प्रावधान है। 

इसके अलावा स्थानीय निकाय विभाग द्वारा पालतू कुत्तों के रूप में रखे जाने वाले कुत्तों की खतरनाक प्रजातियों के लिए अलग से नीति तैयार की जा रही है। आवारा कुत्तों की नसबंदी कार्यक्रम में और तेजी लाने के लिए अन्य बुनियादी ढांचे तैयार करने की आवश्यकता है जिस पर विभाग वचनबद्ध है और आवश्यक कदम भी उठाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह नरिंदर कौर भराज, एम.एल.ए. संगरूर की भावना की कद्र करते हैं और पूर्ण आश्वासन देते हैं कि हम ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग और पशुपालन विभाग के साथ तालमेल करके सुनियोजित ढंग से काम करेंगे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD