Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

लाहौल की चंद्रा वैली में गोंधला ग्राम पंचायत के केवांग गांव से स्नो फेस्टिवल का विधि विधिवत रूप से आगाज किया गया

उपायुक्त राहुल कुमार ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Keylong, Himachal Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में स्नो फेस्टिवल का चंद्रा वैली में गोंधला ग्राम पंचायत के  केवांग गांव से विधि विधिवत रूप से आगाज किया गया। स्नो फेस्टिवल का इस वर्ष का थीम यति उत्सव के नाम से रखा गया है। जो कि पर्यटकों के लिए  आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । इस अवसर पर उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत 

करते हुए कहा कि जिला लाहौल स्पीति की वैभवशाली संस्कृति, परंपराओं,रीति रिवाज धार्मिक मेलों व त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन  के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। ज़िला को पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर उजागर करने के लिए तथा सतत पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन  कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा की जिला की  संस्कृति एवं कला को संजोकर आगामी  पीढ़ीयों को रूबरू करवा कर परंपरागत जीवन मूल्यों से अवगत करवाना भी स्नो फेस्टिवल के मुख्य ध्येय में शामिल है । उन्होंने यह भी कहा कि स्नो फेस्टिवल का आयोजन   कला संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन व अस्तित्व स्वाभिमान और आदिवासियत की अनूठी जीवंत परंपराएं जीवन के प्रति सचेत सतर्क और सशक्त बनाने में मददगार साबित हो रही है।

उपायुक्त ने यह भी कहा  कि जिला के स्थानीय उत्पादों व लजीज  व्यंजनों   को अलग से पहचान दिलवाने के लिए भी यह आयोजन एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने तक स्नो फेस्टिवल का आगाज विभिन्न क्षेत्रों में करवाया जाएगा जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने लोगों से इस दौरान बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।आयोजन के दौरान  महिला मंडलों ने स्थानीय वेशभूषा में सुसज्जित होकर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।

स्नो फेस्टिवल  के दौरान विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की   कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई और खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई। स्थानीय महिला मंडलों द्वारा लजीज  व्यंजनों के व स्थानीय उत्पादों को लेकरभी स्टाल  लगाए जिनका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा व विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने   मुख्य अतिथि का टोपी एवं खतक पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया। स्थानीय प्रधान सूरज लाल ने प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक तथा जिला प्रशासन का स्नो फेस्टिवल का आगाज ग्राम पंचायत गोंधला से करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष विपिन शाशनी, जिला परिषद सदस्य दोरजे लार्जे,वन मंडल अधिकारी अनिकेत वनवे सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य लोग तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Keylong , Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD