Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान क़ानूनी एमएसपी गारंटी के लिए डाला ज़ोर; अगली बैठक 19 मार्च को

किसानों ने मक्की के बीजों की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता, पंजाब के कृषि मंत्री ने सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab,Harpal Singh Cheema, Pralhad Joshi, Piyush Goyal,Lal Chand Kataruchak, KAP Sinha, Samyukt Kisan Morcha, Shivraj Singh Chouhan, MGSIPA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

केंद्र सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा (ग़ैर-राजनीतिक) तथा किसान मज़दूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में एक रचनात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सार्थक बातचीत हुई।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक के साथ किसानों की मांगों को गंभीरता से सुनाऔर  किसानों को उनके मुद्दों एवं चिंताओं का विस्तृत ब्योरा भेजने को कहा ताकि केंद्रीय मंत्री उनका ध्यानपूर्वक अध्ययन किया जा सके।

केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं को भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ बातचीत जारी रहेगी और इसका अगला दौर 19 मार्च, 2025 को आयोजित किया जाएगा ताकि दोनों पक्षों के लंबित मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सके।किसान नेताओं ने अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर क़ानूनी गारंटी की अपनी प्रमुख मांग को दोहराया। 

पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग, डीजीपी पंजाब गौरव यादव और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने श्री लाल चंद कटारूचक और मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा समेत किसान यूनियन नेताओं के साथ एक अलग बैठक भी की। किसान नेताओं ने मक्की के बीजों की कमी और उनकी बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की।

इसके जवाब में, कृषि मंत्री स खुड्डियां ने कृषि निदेशक जसवंत सिंह को इस मामले की गहराई से जांच करने और ऐसे डीलरों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जो किसानों का शोषण कर रहे हैं या मक्के के बीजों की कालाबाज़ारी में शामिल पाए गए हैं। इस कदम का किसानों ने  स्वागत किया और जल्द राहत की उम्मीद जताई।

स खुड्डियां ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उनकी भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों की जायज़ मांगों का समर्थन करती रहेगी और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेगी ताकि उनके अधिकारों और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harpal Singh Cheema , Pralhad Joshi , Piyush Goyal , Lal Chand Kataruchak , KAP Sinha , Samyukt Kisan Morcha , Shivraj Singh Chouhan , MGSIPA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD