Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वच्छ नहरी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना जल उपचार संयंत्र परियोजना की समीक्षा की गई

डॉ. रवजोत सिंह ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के काम में तेजी लाने के लिए कंपनी और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ludhiana, Clean Water, Infrastructure, Asian Infrastructure Investment Bank, AIIB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

लुधियाना निवासियों को स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति देने के लिए विश्व बैंक, एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (ए आई आई बी) और पंजाब सरकार के संयुक्त सहयोग से शुरू किए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज म्यूनिसिपल भवन में प्रोजेक्ट से संबंधित कंपनी और अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि लगभग 1550 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे करीब तीन वर्षों में पूरा करने की योजना बनाई गई है। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से लुधियाना की लाखों की आबादी को स्वच्छ नहरी पानी मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि सरहिंद नहर से पानी लेकर इसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा और वहां से पानी को शुद्ध कर लुधियाना निवासियों के घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट विश्व बैंक, एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (ए आई आई बी ) और पंजाब सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसमें विश्व बैंक और ए आई आई बी  द्वारा 35%-35% राशि और पंजाब सरकार द्वारा 30% राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने वाली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन रास्तों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है, उन्हें जल्द से जल्द आवाजाही के लिए भी सुचारू किया जाए, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और समय-समय पर इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भी सौंपी जाए। इस अवसर पर सीईओ, म्यूनिसिपल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (पी एम आई डी सी ) दीप्ति उप्पल, म्यूनिसिपल कमिश्नर लुधियाना अदित्य डेचलवाल, जीएम प्रोजेक्ट हर सतिंदर पाल सिंह ढिल्लों, चीफ इंजीनियर रविंदर गर्ग, एसई प्रोजेक्ट पारुल गोयल, कंसल्टेंट पी एम आई डी सी सोनिया गुप्ता भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ludhiana , Clean Water , Infrastructure , Asian Infrastructure Investment Bank , AIIB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD