Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधायक अनमोल गगन मान ने निज्जर चौक से बरियाली नदी तक बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया

बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निवासियों को राहत देने के लिए छह महीने में काम पूरा किया जाएगा

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

खरड़ विधायक अनमोल गगन मान ने आज निज्जर चौक से बरियाली नदी तक बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के काम का शुभारंभ करवाया और छह महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 4.13 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या के समाधान के साथ निवासियों के लिए फायदेमंद होगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को शहर में बनने वाले तीन एसटीपी के काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है ताकि शहर के निवासियों को मौजूदा नाकाफी सीवरेज सिस्टम से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को दिसंबर तक यह काम पूरा करने को कहा गया है। 

अनमोल गगन मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खरड़ में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा मंजूर किया गया एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मार्च के पहले सप्ताह में सफल बोलीदाता को आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन प्रक्रिया में है और जैसे ही मूल्यांकन पूरा हो जाएगा, फर्म को कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि वह ऐतिहासिक शहर खरड़ और अपने पूरे हलके के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। विधायक अनमोल गगन मान ने आगे कहा कि ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) जारी न होने के कारण ग्रामीण सड़कें शुरू नहीं हो पाई थीं, लेकिन अब राज्य सरकार ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए अन्य स्रोतों से धन का प्रबंध कर रही है। उन्होंने लोगों से किए गए वादों के अनुसार खरड़ हलके की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD