Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सीयू पंजाब ने भव्य समापन समारोह के साथ 13वीं इंट्राम्यूरल और वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन किया

पीसीए अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह मेहता समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari, Punjab Cricket Association, PCA, Punjab Cricket Association President, Amarjit Mehta, PCA President
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में सत्र 2024-25 की 13वीं इंट्राम्यूरल स्पोर्ट्स और वार्षिक खेल मीट भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह मेहता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

23 सितंबर 2024 से शुरू हुए इस खेल महोत्सव में 17 विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों के साथ रस्साकशी, गिल्ली डंडा और सेवन स्टोन जैसे पारंपरिक भारतीय खेल भी शामिल थे। 

इसके अलावा 100 मीटर स्प्रिंट, 4x50 मीटर रिले रेस, 4x100 मीटर रिले रेस, 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट आदि ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट में छात्र, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारीगण और उनके बच्चों सहित कुल 800 एथलीटों ने भाग लिया। 

समापन समारोह के विशेष आकर्षणों में टग ऑफ वॉर फाइनल, 100 मीटर स्प्रिंट फाइनल और 4x100 मीटर रिले रेस फाइनल शामिल थे, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री अमरजीत मेहता ने युवा खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, क्योंकि यह न केवल शारीरिक रूप से हमें सशक्त बनाते हैं बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने व्यक्तित्व के समग्र विकास में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ जहां कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग को 243 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। 

इसके अतिरिक्त पुरुषों और महिलाओं की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ छात्र-एथलीट का पुरस्कार क्रमश: हरीश चौबे और उपासना पाल को प्रदान किया गया। डॉ. यशी श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षण एथलीट (महिला) एवं डॉ. दीपक पांडे ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षण एथलीट (पुरुष) के श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त किया। 

मिस सुनीता रानी और श्री नारायण बहादुर सुनार को क्रमश: महिलाओं एवं पुरुषों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गैर-शिक्षण एथलीट का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव मंडेर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari , Punjab Cricket Association , PCA , Punjab Cricket Association President , Amarjit Mehta , PCA President

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD