Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पटवारी का करिंदा 3,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू

आरोपी ने पहले घर के इंतकाल के लिए ली थी 2,000 रुपये की रिश्वत

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, S.B.S. Nagar Police, S.B.S. Nagar, Nawanshahr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत रामपाल नामक एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है, जो राजस्व हलका नवांशहर-1 में तैनात पटवारी विपिन कुमार का सहायक है और वह पटवारी के लिए 3,000 रुपये की रिश्वत की दूसरी किश्त ले रहा था। इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने खुलासा किया कि यह गिरफ्तारी एसबीएस नगर जिले के नवांशहर शहर में न्यू आबादी के निवासी प्रदीप कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास मदद के लिए संपर्क किया था क्योंकि पटवारी विपिन कुमार ने अपने जमीनी घर के विरासत इंतकाल की प्रक्रिया के लिए 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे पहले, शिकायतकर्ता ने पटवारी की हिदायत मानते हुए उसके करिंदा/सहायक रामपाल को 2,000 रुपये अग्रिम रिश्वत दी थी। जब आरोपी पटवारी ने तय की गई रिश्वत की बाकी राशि देने के लिए दबाव डाला, तो शिकायतकर्ता ने मदद के लिए विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी रामपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के रूप में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस छापे के दौरान पटवारी विपिन कुमार गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी और पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाने जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि विजिलेंस ब्यूरो की टीमें फरार पटवारी का सक्रियता से पीछा कर रही हैं। इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , S.B.S. Nagar Police , S.B.S. Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD