Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार के 930 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण से लुधियाना का कायाकल्प

लुधियाना में क्रांति: स्मार्ट सड़कों, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब के शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। इस विकास की प्रमुख मिसाल के रूप में जिला लुधियाना उभरकर सामने आया है।

गौरतलब है कि जिले में कुल 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तहत 930 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। ये परियोजनाएँ शहर के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और लंबे समय से चली आ रही शहरी चुनौतियों के आधुनिक समाधान प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।

ध्यान देने योग्य है कि 712.86 करोड़ रुपये की लागत से 65 प्रमुख परियोजनाएँ पहले ही पूरी हो चुकी हैं, जो विकास की व्यापक पहल को दर्शाती हैं। इन परियोजनाओं में पखोवाल रोड पर रेल ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) और रेल अंडर ब्रिज (आर.यू.बी.) का निर्माण, सिद्धवां नहर के किनारे वॉटर फ्रंट डेवलपमेंट, स्मार्ट ई-क्लासरूम की स्थापना, मल्हार रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करना, और निगरानी व सुरक्षा के लिए एक नगर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना शामिल है। 

इसके अलावा, ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कम्पैक्टरों का उपयोग और एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइटों की स्थापना भी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। पार्कों सहित हरियाली बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 199.26 करोड़ रुपये की लागत से 17 अन्य परियोजनाएँ क्रियान्वयन चरण में हैं। 

ये पहल जल आपूर्ति में सुधार, जैव-उपचार (बायो-रीमेडिएशन) के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन और खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित हैं, जिनमें रख बाग में एक ऑल वैदर अत्याधुनिक स्विमिंग पूल  का निर्माण भी शामिल है। मुख्य सड़क और पुल परियोजनाएँ भी प्रगति पर हैं, जिससे शहर में सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा, 18.08 करोड़ रुपये की लागत से 3 परियोजनाएँ निविदा प्रक्रिया (टेंडरिंग) के चरण में हैं, जिनमें नेहरू रोज गार्डन का विकास, सीवरेज मशीनरी की उन्नति और पार्कों में सुधार कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएँ शहर के सौंदर्यीकरण और स्थायित्व में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

ये परिवर्तनकारी परियोजनाएँ पंजाब सरकार की लुधियाना जिले को अधिक टिकाऊ, उन्नत और रहने योग्य बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश, राज्य के शहरी केंद्रों के विकास के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD