Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संसाधन बढ़ा रही राज्य सरकार : आरएस बाली

बोले, चाहड़ी तथा हटवास में दो वर्षों में विकास पर व्यय किए चार करोड़

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने की दिशा में अनेक पग उठा रही है ताकि हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य के रूप में विकसित किया जा सके। मंगलवार को चाहड़ी तथा हटवास पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि नगरोटा के हटवास में चार करोड़ 10 लाख की लागत से स्पोट्र्स कांफ्लेक्स निर्मित किया जाएगा ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा इसी के दृष्टिगत आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपनी दस गारंटियों में से छह को पूरा कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि चाहड़ी तथा हटवास पंचायत में गत दो वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर चार करोड़ की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नियमों में बदलाव कर व्यवस्था में परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है, जिसके आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आयेंगे। 

उन्होंने आज इन दोनों पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी सुना उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द निपटाने के  निर्देश दिए।

’यह रहे उपस्थित’                          

एसडीएम मुनीश शर्मा, मान सिंह, प्रताप रियाड, अरुण कटोच, एक्शन पीडब्ल्यूडी राजीव शर्मा, एक्शन आईपीएच विवेक ठाकुर, एक्शन बिजली विभाग कमल चैधरी, बीएमओ रूबी भारद्वाज, बीडीओ लतिका, सीडीपीओ राजेश, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद और दीपाली, प्रधान छाया देवी,प्रधान निर्मला देवी,अन्य पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब, अन्य अधिकारी और लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD