Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता ने पंजाब राज्य सूचना आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

Harpreet Sandhu, Advocate Harpreet Sandhu, Pooja Gupta, Punjab Chief Information Commissioner, Inderpal Singh Dhanna, State Information Commissioners, Dr. Bhupinder Singh, Sandeep Singh Dhaliwal, Virinderjit Singh Billing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

एडवोकेट हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता ने आज पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. भुपिंदर सिंह, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग की उपस्थिति में पंजाब के नए राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले, शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राज भवन में आयोजित हुआ जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दोनों आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई। एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रख्यात वकील, पर्यावरण प्रेमी, नेचर आर्टिस्ट और लेखक हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 

वे पंजाब इंफोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और अपने कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं। एडवोकेट संधू ने कानूनी तुलनात्मक अध्ययन पर कई पुस्तकें लिखी हैं और उन्होंने कॉलेज ऑफ लॉ ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आपराधिक प्रक्रिया में प्रैक्टिस डिप्लोमा प्राप्त किया है। 

कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की है। उन्होंने आर.आई.जी.एस.ई. कार्यक्रम के तहत फ्रांस में गुडविल एंबेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए एडवोकेट हरप्रीत संधू ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। 

मैं सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और पूरी लगन के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करूंगा।" इसी अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेविका और शिक्षाविद् श्रीमती पूजा गुप्ता ने भी राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं इस पद पर नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मैं पंजाब में सूचना अधिकार प्रणाली को मजबूत करने और सभी के लिए सूचना तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करूंगी।"

दोनों राज्य सूचना आयुक्तों ने पंजाब के प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन विश्वास को बढ़ाने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि जनता को सूचना तक बेहतर पहुंच प्रदान की जाएगी और सूचना अधिकार कानून को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा। इस समारोह में दोनों आयुक्तों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Harpreet Sandhu , Advocate Harpreet Sandhu , Pooja Gupta , Punjab Chief Information Commissioner , Inderpal Singh Dhanna , State Information Commissioners , Dr. Bhupinder Singh , Sandeep Singh Dhaliwal , Virinderjit Singh Billing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD