Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीईसी चंडीगढ़ ने एसएसबी उम्मीदवारों को सशस्त्र बल करियर के लिए मार्गदर्शन करने के लिए 'लक्ष्य' की मेजबानी की

Punjab Engineering College, PEC, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh, Lakshay, Services Selection Board, SSB, Career Development and Guidance Center, CDGC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के करियर डेवलपमेंट एंड गाइडेंस सेंटर (सी डी जी सी) ने 11 फरवरी 2025 को "लक्ष्य" का आयोजन किया। यह कार्यक्रम खासतौर पर एसएसबी (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पीईसी के निदेशक प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार भाटिया, सीडीजीसी प्रमुख प्रो. जे.डी. शर्मा, डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डी.आर. प्रजापति और अन्य प्रतिष्ठित संकाय सदस्य मौजूद रहे। 

मंच पर आमंत्रित सभी अतिथियों और छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रो. जे.डी. शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए एक अनमोल अवसर है, जो भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे ध्यान से सुने और इस ज्ञान को आत्मसात करें, क्योंकि यह उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाएगा। 

इसके साथ ही उन्होंने सीडीजीसी, पीईसी की भूमिका और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार भाटिया ने, पीईसी के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। उन्होंने बताया कि 1965 के युद्ध के दौरान पीईसी ने अपना पहला एयरोस्पेस इंजीनियरिंग बैच तैयार किया था। 

उन्होंने संस्थान के कई प्रसिद्ध पूर्व छात्रों और उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने देशभर के विभिन्न कॉलेजों से आए एनसीसी कैडेट्स का स्वागत किया और सीडीजीसी टीम, खासतौर पर प्रो. जे.डी. शर्मा को इस बेहतरीन पहल के लिए बधाई दी।

इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे के साथ इंटरएक्टिव सेशन रहा। उन्होंने अपनी सैन्य सेवा और जीवन के अनुभवों को साझा किया, जिससे छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और धैर्य के बारे में गहरी सीख मिली। छात्रों ने उनसे एसएसबी की तैयारी, सैन्य जीवन और करियर के अवसरों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

इसके बाद मेजर जनरल हरविजय सिंह ने भी छात्रों से संवाद किया। उन्होंने रक्षा अधिकारी के जीवन, चुनौतियों और देश सेवा के गौरव के बारे में बताया, जिससे छात्रों में देशभक्ति और समर्पण की भावना और प्रबल हो गई। कार्यक्रम का समापन जोश और ऊर्जा से भरपूर माहौल में हुआ। 

यह आयोजन न केवल छात्रों को प्रेरित करने में सफल रहा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और दिशा भी प्रदान कर गया। पीईसी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार युवाओं को उनके सुनहरे करियर की ओर मार्गदर्शन प्रदान करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।

 

Tags: Punjab Engineering College , PEC , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh , Lakshay , Services Selection Board , SSB , Career Development and Guidance Center , CDGC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD