Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सावधानी से ही इंटरनेट के खतरों से किया जा सकता है बचाव - दीपक बंसल

इंटरनेट दिवस "एक साथ मिलकर बेहतर इंटरनेट के लिए" थीम के तहत मनाया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी  श्री दीपक बंसल ने कहा कि डिजिटल युग में एक क्लिक से अवसरों के साथ साथ खतरों के दरवाजे खुल जाते हैं। मोबाइल इंटरनेट से जुड़ा है और इसके जरिए पैसे का ऑनलाइन लेनदेन भी होता है। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी से मोबाइल का उपयोग करना चाहिए। 

इसी तरह से सोशल मीडिया, फेसबुक व वॉट्सएप, इत्यादि का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो आप संकट में फंस सकते हैं। श्री बंसल आज हरियाणा सिविल सचिवालय में राज्य सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर आयोजित वर्कशाप में संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 11 फरवरी, 2025 को "साथ मिलकर बेहतर इंटरनेट के लिए" थीम पर एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदार एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए,  सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं, साइबर स्वच्छता और साइबर खतरों से बचाने के लिए विभिन्न इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करना है। 

इस अभियान में खासकर बच्चों,  महिलाओं और युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एनआईसी द्वारा हरियाणा में प्रत्येक जिला स्तर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों को सुरक्षित इंटरनेट के बारे में जागरूक करने के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।

कार्यशाला में उपस्थित अतिरिक्त राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सरबजीत सिंह ने भी सुरक्षित रहने के बहुत से सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट हैकरों से बचाव के लिए अपना पिन नंबर व ओटीपी  न बताएं,  ओटीपी शेयर न करें, पासवर्ड कामन न रखें और इसे नियमित रूप से बदलते रहें। 

इसी तरह से सुरक्षित ब्राउजर का उपयोग करें और प्रोफाइल पोस्ट की गोपनीयता बनाए रखें। अपने प्रोफाइल फोटो व स्टेटस को केवल अपने संपर्क के लोगों के साथ ही सांझा करें। लॉगिन अलर्ट नहीं हैं तो अपने फोन को लॉक करके रखें। स्क्रीन शेयर न करें। सावधानी बरतने से ही ऐसे धोखों से बचाव हो सकता है।  

इस वर्कशाप में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा के अन्य अधिकारी एवं सचिवालय के करीब 75 कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Deepak Bansal , Haryana State Informatics Officer , Haryana Admin , Haryana , Safe Internet Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD