Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑडियो स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए पंकज त्रिपाठी 'वेलवेट' के सह-संस्थापक बने

Pankaj Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Velvet
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए ऑडियो प्लेटफॉर्म को अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का समर्थन मिल गया है। इस अनोखे सिनेमैटिक ऑडियो स्टोरीज़ प्लेटफॉर्म को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्होंने को-फाउंडर के रूप में इसमें अपनी भागीदारी दर्ज की है। यह मंच ऑडियो के माध्यम से नए ज़माने की रोचक कहानियां पेश करने के लिए बनाया गया है।

यह ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को पंकज त्रिपाठी, अभिनेता और डायलॉग कोच विकास कुमार, अक्षत सक्सेना, वरद भटनागर और शारिब खान ने मिलकर को-फाउंड किया है। यह मंच भारत की समृद्ध मौखिक कहानी परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर वैश्विक स्तर पर पेश करने का प्रयास कर रहा है।  

इसका बीटा वर्जन जुलाई 2024 में इसके डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के लिए लॉन्च किया गया था और अक्टूबर 2024 में इसे आम जनता के लिए पेश किया गया। यह फिलहाल एक वेब प्लेटफॉर्म के रूप में उपलब्ध है और iOS व Android ऐप के रूप में भी इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।  

यह ऑडियो-केंद्रित प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से हिंदी भाषा में सिनेमैटिक और आकर्षक कहानियों की प्रस्तुति करता है। जल्द ही इस पर अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी कॉन्टेंट उपलब्ध होगा। इस मंच के माध्यम से टीम का लक्ष्य भारतीय पारंपरिक कहानी कहने की कला को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ना है, जिससे यह दुनियाभर के श्रोताओं को लुभा सके।  

प्लेटफॉर्म से जुड़ने को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "कहानी सुनाना हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है। लोक कथाओं से लेकर महाकाव्यों तक, हमारी कहानियां हमेशा से प्रेरित करने, सिखाने और मनोरंजन करने की ताकत रखती हैं। इस ऑडियो प्लेटफॉर्म के जरिए हम इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक सिनेमैटिक अनुभव में बदलना चाहते हैं जहां श्रोता केवल सुनें ही नहीं, बल्कि कल्पना करें और उसमें पूरी तरह खो जाएं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे सबसे ज़्यादा खुशी इस बात की है कि इस मंच के माध्यम से हम दुनिया भर के लोगों से जुड़ पाएंगे और ऐसी कहानियां सुनाएंगे जो भारतीय भी हैं और वैश्विक स्तर पर भी प्रासंगिक हैं। यह प्लेटफॉर्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि हमारी कहानियों की कला को संजोने और बढ़ावा देने का एक जरिया भी है। 

मुझे विश्वास है कि यह ऑडियो प्लेटफॉर्म  नए रचनात्मक दरवाजे खोलेगा और अनगिनत कहानीकारों को प्रेरित करेगा।" वेल्वेट के ज़रिए पंकज त्रिपाठी और उनकी टीम ऑडियो स्टोरीटेलिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर पेश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Velvet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD