Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंचायतों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाएं अधिकारी : आरएस बाली

अंबाड़ी- उपरली मजेठली पंचायत में दो वर्षों के विकास कार्यों का दिया ब्यौरा

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा , 10 Feb 2025

Last updated on: Feb 10, 2025, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सोमवार को अंबाड़ी तथा उपरली मजेठली पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने तथा दो वर्षों में इन पंचायतों में विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि अंबाड़ी तथा मजेठली में गत दो वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल तथा विद्युत की बेहतर सुविधा पर दो करोड़ के लगभग राशि व्यय की गई है।

उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और गरीब के विकास कार्यो में किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बड़े विकास कार्यो के साथ-साथ गांव और गरीबों तक विकास पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत के ग्रामीणों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोजगार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। 

युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेलों व कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन भी निरंतर करवाया जा रहा है।

बाली ने अंबाड़ी तथा उपरली मजरेठी में विकास कार्यों का दिया ब्यौरा

उन्होंने बताया कि अंबाडी पंचायत में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 26 लाख 27478 रुपए के कार्य किए गए हैं। जल शक्ति विभाग के अंतर्गत 80 लाख 10 हजार रुपये के कार्य किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अंतर्गत 66 लाख के कार्य, वन विभाग ने 35450 पौधों का पौधों रोपण किया है और यह कार्य अभी भी प्रगति पर है। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 1लाख 95 हजार रुपये से 22 लोगों को विभिन्न पेंशन, आवास सब्सिडी और छात्रवृत्ति पर खर्च किए गए। बाल विकास परियोजना विभाग ने 18 हजार की राशि से 4 बच्चों को छात्रवृति और शुभम और प्रांशूल को मुख्यमंत्री सुख आश्रय में 48-48 हजार की सहायता दी गई है। 

मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 29 हजार रुपए इलाज के लिए 3 लोगों को दिए गए और इस पंचायत में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चार लाभार्थियों को 38 हजार रुपये राशि का लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि ऊपरली मजेठली पंचायत में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 लाख 91 हजार रुपए के कार्य इस पंचायत में किए गए हैं।

 जल शक्ति विभाग द्वारा इस पंचायत में पीने की पानी की योजना की वितरण प्रणाली के सुधार के अंतर्गत 120000 लीटर  तथा 200000 लीटर के भंडारण टैंकों का निर्माण व पानी की पाइप संबधी के कार्य किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 28 लाख रुपए की राशि से रास्तों का निर्माण किया गया। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा 94 हजार रुपए की राशि से लाभार्थियों को विभिन्न रूप में लाभ दिए गए। मुख्यमंत्री राहत कोष का लाभ 6 लाभार्थियों को 126000 की राशि के रूप में दिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत 12 लाभार्थियों को लगभग 11 लाख रुपए की राशि का लाभ दिया गया है। 

और राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा 15 लाख 91 हजार रुपए के कार्य इस पंचायत में किए गए हैं। उन्होंने आज इन दोनों पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी सुना उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द निपटाने के  निर्देश दिए।  

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD