Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार ने 1200 डीज़ल ऑटो को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदला, हरित परिवहन को बढ़ावा दिया

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2025

Last updated on: Feb 07, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने नागरिकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए, सरकार ने हवा प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला है। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दी।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आर.ए.ए.एच.आई. योजना के तहत 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल के तहत उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 200 पिंक ई-ऑटो 90% सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 160 पिंक ई-ऑटो वितरित किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और निजी वाहनों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से राज्य के प्रमुख शहरों के लिए कुल 347 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है, जिसमें अमृतसर के लिए 100 बसें, जालंधर के लिए 97 बसें, लुधियाना के लिए 100 बसें और पटियाला के लिए 50 बसें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पंजाब सरकार एस.ए.एस. नगर (मोहाली) क्लस्टर के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने पर कार्य कर रही है, जिसमें खरड़, कुराली, जीरकपुर, मुल्लांपुर, डेराबस्सी और बनूड़ को शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पी.एम.आई.डी.सी.) द्वारा मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक सफर और विश्वसनीय परिवहन सेवाएं प्रदान करेंगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ये विभिन्न पहल न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल शहरी परिवहन सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण हैं।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD