Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीवरमैनों की मांगों का जल्द होगा समाधान: डॉ. रवजोत सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ की बैठक

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Feb 2025

Last updated on: Feb 06, 2025, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम होशियारपुर के अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों विशेषकर सीवरमैनों को पक्का करने के विषय पर विचार-विमर्श करना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था।

डॉ. रवजोत सिंह ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा एक प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग को भेजा गया है, जिसमें निगम ने सीवरमैनों की सैलरी का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान एवं कल्याण सुनिश्चित करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस दिशा में तेजी से काम करें ताकि कर्मचारियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सीवरमैनों की मांगों का समाधान शीघ्र निकलेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि स्थानीय निकाय मंत्री होशियारपुर शहर के विकास के लिए नगर निगम को आवश्यक फंड उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, एसडीएम संजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह पाबला के अलावा अन्य अधिकारी और यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bram Shanker Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD