Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

लाल चंद कटारूचक्क ने मेगा पी.टी.एम. के दौरान अभिभावकों से लिया फीडबैक

कैबिनेट मंत्री ने सरना और मलिकपुर के सरकारी स्कूलों में मेगा पी.टी.एम. के दौरान शिरकत की

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

पंजाब के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए समय-समय पर अभिभावकों को जानकारी देने और विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फीडबैक लेकर शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा शुरू की गई मेगा पी.टी.एम. मुहिम के तहत आज जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पी.टी.एम. (अभिभावक-शिक्षक बैठकें) आयोजित की गईं जिसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

यह घोषणा आज श्री लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने जिला पठानकोट के दो स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान भाग लेते हुए की। इस मौके पर अन्य के अलावा श्री राजेश कुमार जिला शिक्षा अधिकारी पठानकोट (सैकेंडरी), नरेश कुमार जिला प्रधान बी.सी. विंग, विजय कुमार कटारूचक्क, पवन कुमार ब्लॉक प्रधान और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि आज श्री लाल चंद कटरूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने सरकारी हाई स्कूल सरना और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलिकपुर में मेगा पी.टी.एम. के दौरान शिरकत की और शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रमुखों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। 

इस मौके पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. के दौरान अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों में दी जा रही शिक्षा पर संतोष व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नई एवं ऐतिहासिक पहलकदमियां शुरू की हैं, जिनकी अभिभावकों द्वारा भरपूर प्रशंसा की जा रही है।उन्होंने कहा कि मान सरकार के सकारात्मक फैसलों की बदौलत सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। अब लोग निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों को अधिक महत्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता देने और बच्चों को निजी स्कूलों से हटाकर सरकारी में दाखिला लेने से शिक्षकों को भी प्रोत्साहन मिला है और वे उत्साहपूर्वक काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी हाई स्कूल सरना में अभिभावकों ने खेल मैदान में मिट्टी डालने की मांग की है। इस संबंध में मौके पर उन्होंने पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर को संबंधित विभाग से कहकर स्कूल मैदान में मिट्टी डालकर इसे तत्काल ऊंचा करने के निर्देश दिए। 

पठानकोट में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2.63 करोड़ रुपए जारी

कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटरूचक्क ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पठानकोट जिले में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2.63 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं जिससे विद्यार्थियों के लिए मौलिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।पठानकोट के होनहार छात्र जाएंगे 

विभिन्न राज्यों के 6 दिन के शैक्षिक दौरे पर

कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटरूचक्क ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपलों और शिक्षकों को देश-विदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भेजने के बाद अब होनहार विद्यार्थियों को शैक्षिक दौरे पर देश के विभिन्न राज्यों में भेजने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य के होनहार विद्यार्थियों में शामिल होकर जल्द ही जिला पठानकोट के होनहार विद्यार्थी विभिन्न राज्यों के 6 दिनों के दौरे पर जाएंगे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD