Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sanjay Awasthi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में सोलन जिला के विधायकों के साथ बैठक की और जिला से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विधायकों से हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी और फीडबैक ली। 

उन्होंने कहा कि जिला में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए जन-प्रतिनिधियों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधायकों से जिला की भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवीन परियोजनाओं में नवाचार को विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए और उनकी परिकल्पना ‘हरित राज्य’ दृष्टिकोण से की जानी चाहिए।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण व राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए विधायकों से निरंतर सार्थक प्रयास करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक पहल की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन योजनाएं व कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। सरकार के इन प्रयासों को फलीभूत करने के लिए लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि सोलन जिला का प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान है। प्रदेश सरकार सोलन जिला का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विधायक राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और हरदीप सिंह बावा उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sanjay Awasthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD