Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

तेजपाल बसरा सीनियर डिप्टी मेयर और विपन कृष्ण डिप्टी मेयर बने

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Phagwara Municipal Corporation, Rampal Uppal, Municipal Elections, Tejpal Basra, Vipan Krishna, Dr. Raj Kumar Chabbewal, Dr. Sunny Ahluwalia, Phagwara Mayor, Municipal Corporation Elections
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 01 Feb 2025

Last updated on: Feb 01, 2025, 00:00 IST

लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने फगवाड़ा नगर निगम में भी अपना मेयर बना लिया है। 'आप' के रामपाल उप्पल फगवाड़ा के नए मेयर चुने गए हैं। वहीं तेजपाल बसरा सीनियर डिप्टी मेयर और विपन कृष्ण डिप्टी मेयर बने हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यहां के पार्षदों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फगवाड़ा के विकास को प्राथमिकता देते हुए आम आदमी पार्टी का मेयर बनाया। 

'आप' का मेयर चुने जाने के बाद अमन अरोड़ा ने फगवाड़ा में पार्टी सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल और आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया व अन्य नेताओं के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेताओं- कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही नतीजा है कि हमें आज यहां ऐतिहासिक जीत मिली।

अरोड़ा ने कहा कि पिछले दिनों हुए 46 नगर निगम और नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में आम आदमी पार्टी को 41 जगहों पर स्पष्ट बहुमत मिला एवं बाकी जगहों पर भी मेयर चुनाव में पार्षदों ने अपने शहर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का मेयर बनाया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा मेयर चुनाव पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के दिशा-निर्देश के आधार पर कराए गए। 

रिटायर्ड जज जस्टिस हरबंस लाल की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ। इससे पहले जब अमृतसर में मेयर चुनाव हुए थे तब कांग्रेस पार्टी ने बहुत हल्ला हंगामा किया और नाटक किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। कांग्रेस पार्टी को पूरे पंजाब में हार मिल रही है। इससे वे परेशान हैं।फगवाड़ा वासियों से अरोड़ा ने कहा, "मैं फगवाड़ा वासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब दलीय राजनीति से ऊपर उठकर फगवाड़ा के विकास की जिम्मेदारी हमारी है। 

विपक्षी पार्टियों के पार्षदों से भी मेरी अपील है कि वे यह सोचकर मायूस न हों कि हमारी पार्टी का मेयर नहीं है तो हमारे काम कैसे होंगे। आप हमारे मेयर के पास काम लेकर आएं वे आपके भी सारे काम करेंगे। हम सभी के विकास में विश्वास रखते हैं।"अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान फगवाड़ा के लोगों को जो पांच गारंटी दी थी, उन पर कल से ही काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जो काम रुके हुए हैं उन्हें भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। हम फगवाड़ा के विकास के लिए वचनबद्ध हैं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Phagwara Municipal Corporation , Rampal Uppal , Municipal Elections , Tejpal Basra , Vipan Krishna , Dr. Raj Kumar Chabbewal , Dr. Sunny Ahluwalia , Phagwara Mayor , Municipal Corporation Elections

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD