Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

एचडी कुमारस्वामी और भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का दौरा किया

H. D. Kumaraswamy, HD Kumaraswamy, Bharatiya Janata Party, BJP, Bhupathiraju Srinivasa Varma, Visakhapatnam Steel Plant, Visakhapatnam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 31 Jan 2025

Last updated on: Jan 31, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी और केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र का दौरा किया। विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल के दौरे में श्री एच.डी. कुमारस्वामी और श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि आरआईएनएल के कर्मचारियों में वापसी करने और संस्था को लाभ कमाने वाला बनाने की क्षमता है।

श्री एचडी कुमारस्वामी और श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा के साथ संसद सदस्य श्री एम श्री भरत, श्री सीएम रमेश, श्री पल्ला श्रीनिवास राव, टीडीपी राज्य अध्यक्ष गजुवाका से विधायक श्री संदीप पौंड्रिक, इस्पात सचिव डॉ. संजय रॉय, इस्पात मंत्रालय संयुक्त सचिव श्री वाई सत्य कुमार यादव, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विष्णुकुमार राजू, विधायक-उत्तर विजाग और पूर्व सांसद (राज्यसभा) श्री जीवीएल नरसिम्हा राव, आरआईएनएल सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) श्री एके सक्सेना,  सांसद विजयनगरम श्री के अप्पलानायडू, निदेशक (कार्मिक) डॉ एससी पांडे, निदेशक (वित्त) श्री सीएच एसआरवीजीके गणेश, निदेशक (वाणिज्यिक) श्री जीवीएन प्रसाद, मुख्य सतर्कता अधिकारी आरआईएनएल डॉ एस करुणा राजू  ने ब्लास्ट फर्नेस -2 क्षेत्र में रिसर्जेंस पार्क का उद्घाटन किया।

बाद में आरआईएनएल के टेनेट्टी विश्वनाथम सभागार में समूह को संबोधित करते हुए, श्री एचडी कुमारस्वामी ने उत्पादन के मोर्चे पर पिछले 3 महीनों में लगातार प्रगति हासिल करने के लिए आरआईएनएल को उनके संघर्ष, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। 

श्री एचडी कुमारस्वामी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 11,440 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी देकर आरआईएनएल को पुनर्जीवित करने की दिशा में मदद के लिए धन्यवाद दिया।  ऐसी मदद भारतीय इस्पात उद्योग में कभी नहीं दी गई है।

श्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने कैबिनेट सहयोगी श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्र बाबू नायडू, सांसद विशाखापत्तनम श्री एम. श्रीभारत, श्री सीएम रमेश और गाजुवाका विधायक श्री पल्ला श्रीनिवास राव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को आरआईएनएल के पुनरुद्धार के लिए इस्पात मंत्रालय और भारत सरकार की मदद में उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने आज सुबह तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना की कि वे आर.आई.एन.एल. के कर्मचारियों को आवश्यक शक्ति प्रदान करें तथा आर.आई.एन.एल. को उत्कृष्टता और दक्षता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायता करें। 

श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा की "शक्ति आपके भीतर है तथा आपकी कड़ी मेहनत से मैं इस संयंत्र (आर.आई.एन.एल.) को देश में नंबर एक स्थान पर लाना चाहता हूँ।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर.आई.एन.एल. विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के सहयोगी के रूप में 300 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने सम्बोधन में आरआईएनएल को पुनर्जीवित करने में उनकी चिंता के लिए केंद्रीय मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी और  प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री भूपतिराजू ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

आरआईएनएल के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) श्री ए.के. सक्सेना ने अपने स्वागत भाषण में केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी और राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री , विधायकों और सांसदों को आरआईएनएल के पुनरुद्धार में उनके  सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

बाद में केंद्रीय मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी और श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के प्रबंधन विकास केंद्र, उक्कुनगरम के सम्मेलन कक्ष में विभिन्न ट्रेड यूनियनों, एससी/एसटी संघों, ओबीसी संघ, डब्ल्यूआईपीएस, स्टील एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संजय रॉय, विशाखापत्तनम के सांसद श्री एम. श्रीभारत, गाजुवाका के विधायक और आंध्र प्रदेश तेलुगू देशम के राज्य अध्यक्ष श्री पल्ला श्रीनिवास, सेल के स्वतंत्र निदेशक श्री सागी कासी विश्वनाथ राजू, विधायक श्री विष्णु कुमार राजू, पूर्व सांसद (राज्यसभा) श्री जीवीएल नरसिम्हा राव, निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन) श्री एके बागची, निदेशक (कार्मिक) डॉ. एससी पांडे, निदेशक (वित्त) श्री सीएच एसआरवीजीके गणेश, निदेशक (वाणिज्यिक) श्री जीवीएन प्रसाद, आईएएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी, आरआईएनएल, सीजीएम, वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: H. D. Kumaraswamy , HD Kumaraswamy , Bharatiya Janata Party , BJP , Bhupathiraju Srinivasa Varma , Visakhapatnam Steel Plant , Visakhapatnam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD